Olympics 2036: ओलंपिक गेम्स की मेजबानी करने को तैयार भारत, IOA ने पेश की दावेदारी

Olympics 2036: भारतीय ओलंपिक संघ ने साल 2036 में होने वाले ओलंपिक गेम्स को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। इसको लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने इंटरनेशनल ओलंपिक एसोसिएशन को एक लेटर भी लिखा है।

ind vs - 2024-11-05T172543.280

Olympics 2036: फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस साल ओलंपिक गेम्स का आयोजन हुआ था। इसमें कई देशों के एथलीटों ने हिस्सा लिया था। वहीं, अब अगले ओलंपिक गेम्स साल 2028 में आयोजित होंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन शहर ओलंपिक गेम्स 2032 की मेजबानी करेगा। अभी तक 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी को लेकर कोई भी फैसला नहीं हुआ है। भारतीय ओलंपिक संघ यानी आईओए ने साल 2036 की ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर आईओसी को पत्र भेजा है। इसको लेकर आईएएनएस से सूत्र ने कहा है कि इस मौके से देश में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और युवा सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी भी जता चुके हैं दिलचस्पी

कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी भी 2036 ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। पेरिस ओलंपिक के खिलाड़ियों से बात करते हुए PM मोदी ने उनसे 2036 में होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर सुझाव मांगे थे। इस दौरान PM मोदी ने कहा था कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।

मुंबई में पिछले साल आयोजित 141वें आईओसी सत्र में PM मोदी ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी में रुचि दिखाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए प्रतिबद्ध है। हम 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने भी भारत का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि भारत 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर सकता है।

इन 10 देशों ने दिखाई है दिलचस्पी

2036 खेलों की मेजबानी में 10 देशों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसमें मेक्सिको (मेक्सिको सिटी, ग्वाडलजारा-मॉन्टेरी-तिजुआना), इंडोनेशिया (नुसंतारा), तुर्की (इस्तांबुल), भारत (अहमदाबाद), पोलैंड (वारसॉ, क्राको), मिस्र (नई प्रशासनिक राजधानी) और दक्षिण कोरिया (सोल-इंचियोन) हैं। ओलंपिक में मेजबानी देने का अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को है। आईओसी के पास एक समर्पित निकाय है, जिसे फ्यूचर होस्ट कमीशन कहा जाता है, वो ही इस विषय पर फैसला लेता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ