'किसी ने मुझे नहीं समझा..', अपने ब्रेक को लेकर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Ishan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में थकान की वजह से ब्रेक लिया था। इसके बाद से ही वो टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं।

l - 2024-07-07T230741.282

Ishan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान ब्रेक ले लिया था। इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं। बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया है। इसी बीच ईशान किशन ने एक बड़ा बयान दिया है।

‘मैं खेलना नहीं चाहता था’

अपने ब्रेक को लेकर बात करते हुए ईशान किशन ने कहा, ‘मैंने ब्रेक लिया था और मुझे लगता है कि ये नॉर्मल है। रूल है कि अगर आप टीम में वापसी करना चाहते हैं तो आप को घरेलू क्रिकेट में अच्छा करना होगा। मेरे लिए घरेलू क्रिकेट खेलना भी बहुत अलग था क्योंकि उसका कोई मतलब नहीं था। मैं तब खेलना ही नहीं चाहता था। इसी वजह से मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया था। अगर मुझे डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होता तो मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक क्यों लेता। ‘

‘मेरे लिए कुछ महीने कठिन रहे’

भारतीय टीम से बाहर किए जाने और केंद्रीय अनुबंध में अनदेखी को लेकर ईशान ने कहा, ‘ये मेरे लिए बेहद निराशाजनक था। मैं ये नहीं कहना चाहता हूं कि सब कुछ अच्छा है। मेरे लिए यह समय अच्छा नहीं था। आप बहुत कुछ अकेले सहते हैं। मेरे दिमाग में हमेशा ये सब चलता रहता था कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ, यार ये क्या हो गया है? ये सब मेरे साथ तब हुआ था, जब मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। मुझे सफर में थकान लग रही थी। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। इसी वजह से मैंने ब्रेक लिया था। मुझे इस बात का दुख है कि मेरे परिवार और करीबी लोगों के अलावा मुझे किसी ने नहीं समझा।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी नहीं मिली टीम में जगह

टीम इंडिया इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां पर भारत पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के लिए भी ईशान किशन का चयन नहीं हुआ था । इस सीरीज के लिए बीसीआई ने युवा खिलाड़ियों को ही मौका दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ