तीसरे टेस्ट से पहले Virat Kohli ने गुपचुप मनाई एनिवर्सरी! Anushka Sharma संग तस्वीर वायरल

Virat Kohli Celebrates Anniversary With Anushka Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी 7वीं सालगिरह मनाई है।

Virat Kohli-Anushka Sharma

Virat Kohli-Anushka Sharma

Virat Kohli Celebrates Anniversary With Anushka Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने अपनी पत्नी संग शादी की 7वीं सालगिरह को मनाया है। दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए साथ में शॉपिंग का मजा लिया है। फिलहाल विराट और अनुष्का ऑस्ट्रेलिया में है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है जो इस वक्त बराबरी पर खड़ी है।

विज्ञापन

विराट-अनुष्का की तस्वीर हुई वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मनाई। दोनों ने इटली में एक दूसरे से शादी की थी। विराट-अनुष्का ने अब ऑस्ट्रेलिया में ही अपनी एनिवर्सरी मनाई। दोनों की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुष्का विराट के आगे-आगे चल रही हैं।

विज्ञापन

ये तस्वीर टीम इंडिया के ब्रिसबेन के होटल के बाहर की बताई जा रही है। अनुष्का ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट, ब्लू जीन्स के साथ मिनिमल मेकअप कैरी किया हुआ है जबकि विराट कोहली भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों यहां मीडिया के कैमरों से बचते-बचाते हुए नजर आए। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राईवेट रखना ही पसंद करते हैं। यहां विराट और अनुष्का कहीं से शॉपिंग करके आते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनके बच्चे वामिका और अकाय नहीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

विराट-अनुष्का की लवस्टोरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार साल 2013 में एक-दूसरे से मिले थे। उनकी मुलाकात एक टीवी कमर्शियल के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों ने करीब 4 साल एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद अनुष्का-विराट ने अपने सभी फैंस को चौंकाते हुए इटली में गुपचुप तरीके से ही शादी कर ली।  साल 2021 में कपल पहली बार माता-पिता बने। अनुष्का ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिका रखा गया, वहीं इसी साल फरवरी में विराट-अनुष्का एक बेटे अकाय के भी माता-पिता बने हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ