Champions Trophy: टीम इंडिया के बाद इस भारतीय अंपायर ने भी पाकिस्तान जाने से किया साफ इनकार, सामने आई बड़ी वजह

Champions Trophy: भारतीय अंपायर ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से मना कर दिया है, जिसकी वजह सामने आई है।

IND vs PAK

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में होने जा रहा है। भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से टीम इंडिया को पाकिस्तान की यात्रा करने से मना कर दिया था। अब भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने भी पाकिस्तान की यात्रा करने से साफ मना कर दिया है। पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों से बात की है, जिसमें पता चला है कि नितिन व्यक्तिगत कारणों से पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल पर खेलेगी

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पूर्ण रूप से पाकिस्तान को दी थी। लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया। भारतीय टीम अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर खेलना चाहती थी। ऐसे में आईसीसी ने भी बीसीसीआई की बात मानी और टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर शिफ्ट कर दिया। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी।

विज्ञापन

8 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें इस बार भाग लेने वाली हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश सहित अफगानिस्तान शामिल है। केवल भारत से ही भिड़ने वाली टीमें ही हाइब्रिड मॉडल पर अपना मैच खेलेंगी। इसके अलावा अन्य टीमें पाकिस्तान में ही अपना मुकाबला खेलेंगी।

चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली सभी 8 टीमों को कुल 2 ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप A में भारत सहित पाकिस्तान न्यूजीलैंड और बांग्लादेश है। वहीं ग्रुप B में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड है।

विज्ञापन

ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

23 फरवरी को महामुकाबला

भारतीय टीम मेगा इवेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ