Vijay Hazare Trophy Round 4: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 31 दिसंबर को राउंड-4 में मुकाबले खेले गए. मुंबई की ओर से सरफराज खान ने शानदार शतकीय पारी खेली. इसके अलावा मुशीर खान और यशस्वी जायसवाल का भी बल्ला चला. मुंबई ने गोवा को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली को उड़ीसा के सामने घुटने टेकने पड़े. चौथे राउंड भी रोमांचक अंदाज में खेला गया. आइए सभी मैचों के रिजल्ट पर एक नजर डालते हैं.
मुंबई ने गोवा को हराया
सरफराज खान की 157 रनों की शतकीय पारी और मुशीर खान की 60, जबकि यशस्वी जायसवाल की 46 रनों की पारी के दमपर मुंबई ने 50 ओवर में 444/8 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा 87 रनों से पीछे रह गई. मुंबई ने लगातार चौथी जीत हासिल कर अपने कारवां को आगे बढ़ाया.
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली को मिली हार
इस टूर्नामेंट में दिल्ली ने लगातार 3 मैच जीते थे. हालांकि चौथे मैच में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा. उड़ीसा ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 272/8 रन बनाए थे. 273 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 42.3 ओवर में ही 193 रनों पर ही सिमट गई. दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने एक बार फिर निराश किया. उन्होंने 28 गेंदों में 24 रन बनाए.
झारखंड ने दर्ज की 9 विकेट से जीत
वहीं, झारखंड ने तमिलनाडु को 9 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने 50 ओवर में 243 रन बनाए थे, जिसके जवाब में झारखंड 41 ओवर में 244/1 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया. झारखंड की ओर से उत्कर्ष सिंह ने 120 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली. वहीं, शिखर मोहन ने 108 गेंदों में 90 रन बनाए.
देखें सभी मुकाबलों के रिजल्ट
ग्रुप A के मुकाबलों के नतीजे
| मैच | परिणाम |
|---|---|
| केरल बनाम राजस्थान | केरल ने 2 विकेट से जीत दर्ज की |
| झारखंड बनाम तमिलनाडु | झारखंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की |
| कर्नाटक बनाम पुडुचेरी | कर्नाटक ने 67 रन से जीत दर्ज की |
| मध्य प्रदेश बनाम त्रिपुरा | मध्य प्रदेश ने 4 विकेट से जीत दर्ज की |
ग्रुप B के मुकाबलों के नतीजे
| मैच | परिणाम |
|---|---|
| बंगाल बनाम जम्मू-कश्मीर | बंगाल ने 9 विकेट से जीत दर्ज की |
| उत्तर प्रदेश बनाम असम | उत्तर प्रदेश ने 58 रन से जीत दर्ज की (VJD मेथड) |
| विदर्भ बनाम चंडीगढ़ | विदर्भ ने 8 विकेट से जीत दर्ज की |
| बड़ौदा बनाम हैदराबाद | बड़ौदा ने 37 रन से जीत दर्ज की |
ग्रुप C के मुकाबलों के नतीजे
| मैच | परिणाम |
|---|---|
| मुंबई बनाम गोवा | मुंबई ने 87 रन से जीत दर्ज की |
| छत्तीसगढ़ बनाम सिक्किम | छत्तीसगढ़ ने 229 रन से जीत दर्ज की |
| महाराष्ट्र बनाम उत्तराखंड | महाराष्ट्र ने 129 रन से जीत दर्ज की |
| पंजाब बनाम हिमाचल प्रदेश | पंजाब ने 6 विकेट से जीत दर्ज की |
ग्रुप D के मुकाबलों के नतीजे
| मैच | परिणाम |
|---|---|
| रेलवे बनाम गुजरात | रेलवे ने 4 विकेट से जीत दर्ज की |
| हरियाणा बनाम सर्विसेज | हरियाणा ने 7 विकेट से जीत दर्ज की |
| ओडिशा बनाम दिल्ली | ओडिशा ने 79 रन से जीत दर्ज की |
| सौराष्ट्र बनाम आंध्र प्रदेश | सौराष्ट्र ने 74 रन से जीत दर्ज की |
ये भी पढ़ें: ‘महिलाओं को पीरियड की बात करने से डरना नहीं चाहिए’, इस वुमेन वर्ल्ड कप चैंपियन के कमेंट पर मचा हंगामा
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
33 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines