अमित रतूरी, ऋषिकेश
MS Dhoni Dance: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। भले ही क्रिकेट की फील्ड पर अब माही सिर्फ आईपीएल में नजर आते हों, लेकिन मैदान के बाहर भी अक्सर धोनी कैमरे में कैद हो ही जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन किए जाने के बाद सीएसके के पूर्व कैप्टन वाइफ साक्षी संग मिलकर इन दिनों ऋषिकेश में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहाडी सॉन्ग पर खूब थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पहाड़ी सॉन्ग पर थिरके धोनी
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी कुछ पहाड़ी लोगों संग मिलकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में माही पहाड़ी सॉन्ग पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। धोनी के साथ वीडियो में उनकी वाइफ साक्षी भी नजर आ रही हैं। डांस करते हुए धोनी के चेहरे पर मुस्कान साफतौर पर देखी जा सकती है। माही डांस स्टेप्स को कॉपी करते हुए दिख रहे हैं। धोनी को इस तरह से नाचते हुए काफी कम ही देखा जा सकता है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान का कुछ इसी तरह का वीडियो हार्दिक पांड्या की एक पार्टी में सामने आया था, जिसमें वह खूब थिरकते हुए दिखाई दिए थे।
चेन्नई ने किया है रिटेन
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए एमएस धोनी को रिटेन किया है। माही को सीएसके ने 4 करोड़ खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा रखा है। हालांकि, धोनी पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी टीम की कप्तानी करते हुए नहीं दिखाई देंगे। पिछले सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। मगर टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही थी। इस बार मेगा ऑक्शन में सीएसके ने भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर दांव लगाया है। टीम में आर अश्विन की वापसी हुई है, तो विजय शंकर, खलील अहमद, दीपक हुड्डा जैसे प्लेयर्स को भी चेन्नई ने टीम से जोड़ा है। वहीं, नूर अहमद भी टीम की ओर से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। नूर को टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई ने 10 करोड़ की मोटी रकम खर्च की है।
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
5 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
28 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines