हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोई बना इंजीनियर तो किसी ने ली अर्थशास्त्र की डिग्री, कितने पढ़े-लिखे हैं भारतीय क्रिकेटर्स?

भारतीय खिलाड़ी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में आज हम भारत के पांच क्रिकेटर्स की पढ़ाई लिखाई की बात करने जा रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने इंजीनियरिंग की है तो किसी ने अर्थशास्त्र में पढ़ाई की है।

विज्ञापन

Most Educated Indian Cricketers: भारतीय खिलाड़ी आज दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके अलावा अपने देश में खिलाड़ियों को खासा पसंद भी किया जाता है। ऐसे में फैंस अक्सर खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ को लेकर जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आज हम बात करने जा रहे हैं 5 भारतीय क्रिकेटर्स की, जिन्होंने सबसे ज्यादा पढ़ाई लिखाई की है। लिस्ट में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

अनिल कुंबले

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुंबले ने अपने करियर में खूब नाम कमाया। वह तीनों ही फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट झटकने में कामयाब रहे। कुंबले पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छे थे। उन्होंने बैंगलोर स्थित राष्ट्रीय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।

सौरव गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का शुमार दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता है। दादा ने भारत को कई मैच जिताए हैं। हालांकि दादा खेल के साथ पढ़ाई लिखाई में भी काफी आगे थे। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स में डिग्री ली है।

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण

भारत की ओर से वीवीएस लक्ष्मण ने भी टेस्ट में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से अर्थशास्त्र में डिग्री ली है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लक्ष्मण एनसीए प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं।

आर अश्विन

आर अश्विन भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आर अश्विन ने चेन्नई के श्री शिवसुब्रमनिया नादर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में डिग्री प्राप्त की है। अश्विन भारत की ओर से 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

विज्ञापन

रवि शास्त्री

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और हेड कोच रवि शास्त्री का लिस्ट में पाचवां नाम आता है। उनकी कोचिंग में टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। शास्त्री ने मुंबई के एचआर कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री प्राप्त की है। फिलहाल वो कॉमेंट्री की दुनिया में सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola