Mohammed Siraj: एशिया कप 2025 का धूम धड़ाका जारी है। टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन से अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है। इसी बीच भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आईसीसी का बड़ा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्हें इंग्लैंड में खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। सिराज को एशिया कप 2025 में मौका नहीं मिला है।
प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब सिराज ने जीता
आईसीसी ने अगस्त के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब मोहम्मद सिराज को दिया है। क्योंकि इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई मैच जिताने में मदद की थी। उन्होंने भारत के लिए लगातार 5 टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर अपनी बेहतरीन फिटनेस का सबूत दिया था। सिराज ने टेस्ट सीरीज में दो बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में सिराज ने वन मैन आर्मी की भूमिका निभाते हुए भारत को मैच जिताया था और सीरीज 2-2 से बराबर करने में मदद की थी।
सिराज ने सीरीज में झटके सबसे ज्यादा विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने 9 पारियों में 32.43 की औसत के साथ 23 विकेट झटके थे। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोश टंग थे, जिन्होंने इस मैच में 19 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। वहीं इस सीरीज में शुभमन गिल ने 754 रन बनाए थे। इसके अलावा जो रूट 537 रनों के साथ दूसरे नंबर पर थे।
ये भी पढ़ें- VIDEO: PAK को हारता देख बदल गया फैन, पहन ली Team India की जर्सी, फिर जो हुआ वो देखने लायक है
ICC ने 3 खिलाड़ियों को किया था नामांकित
आईसीसी ने 3 खिलाड़ियों को अगस्त के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अगस्त के लिए नामांकित किया था। मोहम्मद सिराज के अलावा मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सिल्स का नाम शामिल था।
जेडन सिल्स ने अगस्त में 10 की औसत के साथ 10 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि मैट हेनरी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट झटके थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम से सहन नहीं हुई बेइज्जती, ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर भारत के खिलाफ कर दी शिकायत
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines