Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं। आखिरी बार उन्होंने भारत के लिए विश्व कप 2023 फाइनल में खेला था। इसके बाद शमी चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया के साथ नहीं हैं। हालांकि भारतीय टीम से दूर होने के बाद शमी, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शमी ने 1 अक्टूबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं।
लंबे समय बाद बेटी से मिले मोहम्मद शमी
शमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो को साझा किया, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ दिख रहे हैं। साल 2018 में शमी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग हो गए थे। इसके बाद उनकी बेटी ‘बेबो’ मां के साथ ही रहती है। ऐसे में शमी की उनसे मुलाकात नहीं होती है। वह अक्सर अपनी बेटी को मिस करते हैं और फैंस से अपने दिल का हाल भी साझा करते हैं।
लेकिन साझा किए गए नए वीडियो में शमी अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक मॉल में वह जमकर बेबो को शॉपिंग भी कराते हैं। इस दौरान शमी एक जूते की दुकान पर बेटी के लिए जूते खरीदते हुए भी देखे गए। इसके अलावा उन्हें मेकअप की दुकान में भी देखा गया। शमी का ये वीडियो अब इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
भावुक हुए शमी
शमी काफी दिनों बाद अपनी बेटी से मिले थे। उनकी बेटी भी अपने पिता से काफी दिनों बाद मिलकर खुश थी। हालांकि शमी इस दौरान अपनी बेटी से गले मिलकर काफी भावुक भी हो गए। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि लंबे समय बाद मैंने जब आपको देखा तो समय रुक गया था। मैं आपसे उतना प्यार करता हूं जितना कोई शब्दों में बयान नहीं करता है।
शमी का ये वीडियो फैंस को सोशल मीडिया पर काफी पसंद आ रहा है। अक्सर शमी अपनी बेटी के जन्मदिन और खास मौके पर उन्हें मिस करते हैं। बहरहाल उनकी वापसी की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए शमी टीम इंडिया में चुने जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़ हासिल की नई उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines