'कभी-कभी ऐसा लगता है...', रोहित-विराट-जडेजा के संन्यास पर इमोशनल हुए मोहम्मद शमी

Mohammed Shami Virat Kohli Rohit Sharma T20I Retirement: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास पर एक वीडियो शेयर किया है।

Mohammed Shami Virat Kohli Rohit Sharma Retirement

Mohammed Shami Virat Kohli Rohit Sharma Retirement

Mohammed Shami Virat Kohli Rohit Sharma T20I Retirement: टीम इंडिया के तीन दिग्गजों ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने संन्यास ले लिया। तीन दिग्गजों के संन्यास पर साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी का दर्द छलका है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात की।

विज्ञापन

ये बहुत इमोशनल टाइम

शमी ने कहा- किसी भी खिलाड़ी के लिए ये बहुत इमोशनल टाइम होता है। हम सभी ने एक खिलाड़ी के तौर पर बहुत टाइम साथ में बिताया है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि जब भी कोई संन्यास लेता है तो क्यों ले रहे हैं। हम अपने कलीग्स और दोस्तों को जाकर कह दें कि थोड़ा और खेलो। थोड़ा और टाइम स्पेंड कर सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से निजी फैसला होता है। हमें इसकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए।

विज्ञापन

बहुत सदियों के बाद पैदा होते हैं ऐसे खिलाड़ी

शमी ने आगे तीनों की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी बहुत सदियों के बाद पैदा होते हैं। ये खिलाड़ी बड़ी मुश्किल से बनते हैं। इन्हें बड़ी मुश्किल से तराशा जाता है। बहुत कम ऐसे प्लेयर होते हैं जो अपनी एबिलिटी पर इतने खरे उतरते हैं। आपने कंट्री के लिए जो कॉन्ट्रीब्यूट किया है, उसे सलाम।

विज्ञापन

विराट से सीख सकते हैं 

शमी ने विराट कोहली के बारे में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि विराट कोहली से हम एक चीज सीख सकते हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए कितना वर्क और सेक्रिफाइस किया है। अपनी डाइट और रिकवरी पैटर्न को लेकर उन्होंने बहुत काम किया है। हमारे लिए ये चीजें सीखने की हैं। ये चीजें नोट करने की हैं। हमारे करियर में क्या-क्या चीजें इम्पॉर्टेंट हैं। हम विराट से ये सीख सकते हैं। आपका कोई भी प्रोफेशन हो, आप विराट से स्किल, डेडिकेशन और फोकस सीख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ का योगदान

इसी के साथ मोहम्मद शमी ने राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने पर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि द्रविड़ जैसा कोच और इंसान मिलना मुश्किल है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए जो किया है। वो काबिले-तारीफ है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ