IND vs ZIM: ये भारतीय बल्लेबाज भूल गया अपना फोन और पासपोर्ट, फिर भी पहुंचा जिम्बाब्वे, जानें क्या है पूरी कहानी

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम की कमान गिल संभाल रहे हैं। इसके अलावा टीम इंडिया में रियान पराग ने पहली बार टीम इंडिया में जगह बनाई है।

l - 2024-07-03T203817.249

IND vs ZIM: युवा सितारों से सजी टीम इंडिया जिम्बाब्वे पहुंच गई है। जिम्बाब्वे में इस टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज में टीम इंडिया की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई। इस सीरीज में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। उनमें से ही एक हैं रियान पराग। पराग को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है और काफी हद तक ये तय है कि वह अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे।

विज्ञापन

रियान पराग के लिए जिम्बाब्वे जाने से पहले मुश्किलें खड़ी हो गई थी। दरअसल, वो अपना फोन और पासपोर्ट भूल गए थे। इसके बाद भी वो जिम्बाब्वे पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

रियान पराग ने बताई पुरानी कहानी

हाल में ही बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रियान पराग कह रहे हैं, ‘मैं बहुत ज्यादा उत्साहित था। मैं अपना फोन और पासपोर्ट भी भूल गया था। भूला नहीं था, मैं कहीं रख कर भूल गया था। फिर मुझे वो मिल गया था। ‘

विज्ञापन

फोन और पासपोर्ट मिलने के बाद वो आसानी से जिम्बाब्वे पहुंच गए। उन्होंने कहा, ‘बचपन से मेरा सपना था कि मैं इस टीम के साथ सफर करूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘ टीम इंडिया की जर्सी पहनना, टीम के साथ सफर करना, ये अलग एहसास है। भारत के लिए खेलना मेरा सपना था।

पांच मैचों की सीरीज में शुरुआती दो मैचों के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया गया है। शुरुआती दो मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मौका मिला है। टीम के कप्तान गिल भी अमेरिका से ही सीधे जिम्बाब्वे आएंगे और टीम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ