IPL 2024: LSG के लिए खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी वापसी के लिए तैयार

IPL 2024 के 34वें मैच में शु्क्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Mayank Yadav set to return Lucknow Super Giants IPL 2024

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी होगी मजबूत।

IPL 2024, Mayank Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 34वें मैच में शु्क्रवार, 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले लखनऊ के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम में स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव की एंट्री हो रही है। इससे लखनऊ का गेंदबाजी डिपार्टमेंट काफी मजबूत हो जाएगा।

विज्ञापन

लखनऊ ने जीते 3 मैच

IPL 2024 में लखनऊ में अब तक 6 मैच खेले हैं और 3 में जीत दर्ज की है। मयंक यादव को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने उम्दा गेंदबाजी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 6.8 की इकॉनमी से 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

LSG ने शेयर किया वीडियो

RCB के खिलाफ मैच में मयंक यादव ने एक बार फिर अपने आप को साबित किया। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 3.5 की इकॉनमी से सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस मैच में भी वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। गुजरात टाइटंस के विरुद्ध मुकाबले में मयंक चोटिल हो गए थे। उन्होंने सिर्फ 1 ओवर गेंदबाजी की थी और 13 रन दिए थे। इसके बाद वह पवेलियन लौट गए थे। चोट के कारण मयंक यादव दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे। अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मैच में मयंक यादव की वापसी हो सकती है। फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर कर इस बात के संकेत भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ