सामने आई IPL इतिहास की 7 सबसे तेज गेंदबाजों की सूची, देखें लिस्ट में कहां हैं मयंक यादव

7 Fastest Bowlers in IPL History: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने आरसीबी के खिलाफ भले ही 156.7 की रफ्तार से गेंदबाजी की है, लेकिन आपको बता दें कि वह आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाज नहीं हैं।  आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों की सूची में मयंक यादव का कौन सा स्थान है।

IPL History Top 7 Fast Bowler List Where Mayank Yadav exist in list

मयंक यादव।

7 Fastest Bowlers in IPL History: आईपीएल 2024 के आगाज के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मयंक अपनी किफायती गेंदबाजी के कारण सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहे हैं। तेज गेंदबाज ने एक साथ भारत के करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिल जीत लिए हैं। आज बड़े से बड़े क्रिकेट दिग्गज मयंक यादव की गेंदबाजी की सराहना कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण मयंक यादव की गेंदबाजी की रफ्तार है। मयंक इस आईपीएल सीजन अभी तक 3 बार 155 प्लस की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। खास बात है कि पिछले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ मयंक ने 156.7 अर्थात लगभग 157 की रफ्तार से गेंद फेंकी है, लेकिन फिर भी वह आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज नहीं बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे तेज गेंदबाजों में किस स्थान पर हैं मयंक

इस आईपीएल सीजन जब लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेला गया था, इस मैच के दौरान मयंक यादव ने 155.8 की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। इसके बाद से ही मयंक यादव की चर्चा जोरों-शोरों से होने लगी थी। मयंक ने यह गेंद शिखर धवन को डाली थी, जिसे गब्बर छू भी नहीं सके थे। इस मैच में खिलाड़ी ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इसके बाद से ही खिलाड़ी की तुलना क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से की जाने लगी थी, अब जब खिलाड़ी ने आरसीबी के खिलाफ 157 की रफ्तार से गेंद डाली, तो वह छा गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मयंक ने भले ही 156.7 की रफ्तार से गेंद डाली है, लेकिन फिर भी वह आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज नहीं बन पाए हैं। वह अभी भी आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

IPL के सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट

आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टैट के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल 2011 में 157.71 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। यह रिकॉर्ड अभी तक आईपीएल में डाली जाने वाली सबसे तेज गेंद है। इसके अलावा लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाला साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी का नाम आता है। उन्होंने आईपीएल के इसी सीजन में 157.4 की रफ्तार से गेंदबाजी की है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का नंबर आता है। उन्होंने आईपीएल 2022 में 157.3 की स्पीड से गेंदबाजी की थी। लिस्ट में चौथे स्थान पर भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का नाम आता है। उमरान ने भी आईपीएल 2022 में 157 की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। अब लिस्ट में 5वें स्थान पर मयंक यादव का नाम दर्ज हो गया है, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 156.7 की रफ्तार से गेंदबाजी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ