हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: टीम इंडिया को बड़ा झटका, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले अहम गेंदबाज चोटिल

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अहम गेंदबाज को चोट लग गई है।

विज्ञापन

India vs Australia: भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। जहां पर 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।  लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले ही मयंक यादव बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले चोटिल हो गए हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मयंक यादव को चोट लगी है, जिसकी वजह से वह टीम इंडिया से 3 महीने के लिए बाहर हो गए हैं।

मयंक यादव को लगी चोट

मयंक यादव को पीठ में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह लगभग तीन महीने के लिए क्रिकेट के एक्शन से दूर हो गए हैं। हाल ही में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। उन्होंने तीनों ही मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी। हालांकि वह अपनी गेंदबाजी के दौरान एक बार भी 150 किलोमीटर से अधिक के आंकड़े को पार नहीं कर पाए हैं, जबकि आईपीएल में उन्होंने कई बार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया था।

बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई से की बात

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया की मयंक की पीठ में कुछ समस्या लग रही है। यह स्ट्रेस फ्रैक्चर का मामला भी हो सकता है। एनसीए के पहले के निर्देशों के अनुसार, वह रणजी ट्रॉफी के चौथे या पांचवें राउंड से खेल सकते थे। लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है। वह फिर से काफी समय के लिए बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 के दौरान हुए थे चोटिल

आईपीएल 2024 में मयंक यादव ने एलएसजी के लिए शुरुआती मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन बीच सीजन उन्हें इंजरी हो गई थी, जिसकी वजह से वह पूरे सीजन एलएसजी के लिए अपना योगदान नहीं दे सके थे। मयंक आईपीएल के बाद कई महीने एक्शन से दूर रहे थे।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: हार के बाद रोहित-विराट के लिए आया खास संदेश! करना होगा ये काम

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola