Rohit Sharma Injury: आईपीएल 2025 में शुरुआत कुछ मैचों के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ही खेलते हुए दिखाई दिए हैं। रोहित सिर्फ बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं और फील्डिंग करते हुए दिखाई नहीं देते हैं। पिछले कुछ मैचों में हिटमैन का बल्ला भी जमकर गरजा है। हालांकि, मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने रोहित को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जयवर्धने का कहना है कि रोहित पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इसी वजह से वह इस सीजन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं।
पूरी तरह फिट नहीं हैं रोहित?
गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए जयवर्धने ने कहा, “नहीं ऐसा शुरुआत में नहीं था। जाहिर तौर पर रोहित शुरुआती मैचों में फील्ड पर नजर आए थे। हालांकि, अगर आप टीम को देखेंगे, तो कई खिलाड़ी दो रोल निभा रहे हैं। ज्यादातर बल्लेबाज गेंदबाजी भी कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ वेन्यू पर बाउंड्री लाइन पर दौड़ लगाने वाले खिलाड़ी भी चाहिए होते हैं। आपको ऐसे प्लेयर्स की जरूरत होती है, जो तेजी से भाग सकें। इस सभी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। इसके साथ ही रोहित चैंपियंस ट्रॉफी से ही एक निगल से जूझ रहे हैं। ऐसे में हम बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि वह इस पर ज्यादा दबाव डालें। हमने यह तय किया है कि हमको रोहित की बल्लेबाजी में ज्यादा जरूरत है।”
फॉर्म में लौट चुके हैं हिटमैन
शुरुआती मैचों में फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा फॉर्म में लौट चुके हैं। हिटमैन ने पिछले 4 मैचों में तीन अर्धशतक जमाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने 36 गेंदों में 53 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान रोहित ने 9 चौके जमाए। आईपीएल 2025 में खेले 10 मैचों में मुंबई के पूर्व कप्तान ने 155 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 293 रन ठोके हैं। इस दौरान हिटमैन का सर्वाधिक स्कोर 76 रन रहा है। एमआई यही उम्मीद करेगी कि रोहित इसी फॉर्म को आने वाले मैचों में भी बरकरार रखने में सफल रहें।
संबंधित खबरें
दूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
18 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
39 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
42 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
57 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines