LSG vs CSK: मिचेल मार्श के सामने चारों खाने चित हुए चेन्नई के धुरंधर, लखनऊ ने दर्ज की 7 विकेट से धमाकेदार जीत

LSG vs CSK: आईपीएल 2026 में 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में सीएसके की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूटी. इसके बाद लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को चारों खाने चित कर दिया.

Cricket News - 2026-05-15T225827.054

LSG vs CSK: आईपीएल 2026 का कारवां 15 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचा, जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे. सीएसके की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा शिवम दुबे ने शानदार फिनिश किया. लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को 7 विकेट से हार का स्वाद चखाया.

विज्ञापन

सीएसके ने बनाए थे 187 रन

सीएसके ने इस मैच में 20 ओवर के नुकसान पर 187/5 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर पाए और 20 गेंदों में 20 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए. वहीं, नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए उर्विल पटेल ने 7 गेंदों में 6 रन बनाए. इसके कार्तिक शर्मा का तूफान आया. उन्होंने 42 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 6 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए. इसके बाद शिवम दुबे ने धमाकेदार 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर फिनिश किया. लखनऊ की ओर से आकाश महाराज सिंह ने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

लखनऊ की शानदार बल्लेबाजी

लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. मार्श ने 38 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा जोश इंग्लिस ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए. पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 135 रन जोड़े थे. इसके बाद अब्दुल समद 3 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए. अंत में निकोलस पूरन ने 17 गेंदों में नाबाद 32 और मुकुल चौधरी ने नाबाद 10 गेंदों में 13 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. लखनऊ ने 16.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ