रिकॉर्डतोड़ बना IPL 2026, 1.1 अरब व्यूअरशिप का नया कीर्तिमान

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. इस सीजन आईपीएल ने इतिहास रचा है और व्यूअरशिप के मामले में सभी सीजन को पछाड़कर आगे निकल गया है. टीवी और मोबाईल पर आईपीएल 2026 ने कई नए रिकॉर्ड बना दिए हैं.

Cricket News - 2026-05-15T205705.853
1 / 6

आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. आए दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. हालांकि अभी तक किसी भी टीम ने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई है. इसी बीच आईपीएल 2026 ने व्यूअरशिप मामले में सभी रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है.  

विज्ञापन

1.1 अरब दर्शक हुए पार

1.1 अरब दर्शक हुए पार2 / 6

आईपीएल 2026 अब तक का सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला आईपीएल सीजन बन चुका है. मौजूदा सीजन ने टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल मिलाकर 1.1 बिलियन दर्शकों का आंकड़ा पार कर लिया है. इस सीजन दर्शकों का प्यार बढ़ चढ़ कर मिल रहा है. आईपीएल 2026 टीवी पर 500 मिलियन की लोकप्रियता को पार करने की राह पर है. ये भी पढ़ें:  रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा अद्भुत कीर्तिमान हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर

विज्ञापन

25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

25 प्रतिशत की बढ़ोतरी3 / 6

मौजूदा सीजन ने टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल मिलाकर 1.1 बिलियन दर्शकों का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा कनेक्टेड टीवी में भी जबरदस्त उछाल आया है, इसकी पहुंच में 25 प्रतिशत और देखने का समय 20 प्रतिशत बढ़ा है.

क्षेत्रिय भाषा में भी आईपीएल की व्यूअरशिप में जबरदस्त उछाल

क्षेत्रिय भाषा में भी आईपीएल की व्यूअरशिप में जबरदस्त उछाल4 / 6

इसके अलावा क्षेत्रिय भाषा में भी आईपीएल की व्यूअरशिप में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. क्षेत्रिय भाषा पर 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

अनुप गोविंदन ने क्या कहा?

अनुप गोविंदन ने क्या कहा?5 / 6

जियोस्टार स्पोर्ट्स के सेल्स हेड अनुप गोविंदन ने व्यूअरशिप पर बात करते हुए कहा "करीबी प्लेऑफ मुकाबले ने दर्शकों की संख्या को लगातार उच्च बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है. “इस आईपीएल सीजन की सबसे खास बात यह है कि लीग चरण के दौरान जियोस्टार प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों की भागीदारी लगातार बनी रही. प्रतिस्पर्धा की तीव्रता ने पहुंच में सप्ताह-दर-सप्ताह वृद्धि की है, जो दर्शाता है कि टूर्नामेंट स्क्रीन पर प्रशंसकों के साथ कितना मजबूत जुड़ाव बना रहा है.”

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी6 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक 58 मैच खेले जा चुके हैं. लेकिन अब तक किसी भी टीम ने प्लेऑफ का टिकट नहीं कटाया है. ऐसे में आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर पर बढ़चढ़ कर बोल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन