रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा अद्भुत कीर्तिमान हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर

Rohit Sharma History: पंजाब के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने इतिहास रचने का काम किया है. वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है. आइए आपको भी बताते हैं उन्होंने ऐसा किया काम किया है. पढ़िए पूरी खबर

ROHIT SHARMA.jpg (1)

Rohit Sharma History: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में इतिहास रचने का काम किया है. रोहित शर्मा इस सीजन कमाल की फार्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं. बीच के कुछ मैचों में वो चोटिल हो गए थे जिसके चलते मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन इसके बाद उन्होंने धमाकेदार अंदाज में वापसी की है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने टी20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा किया है. उन्होंने एक ऐसा कमाल कर दिखाया है जो कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में केवल एक भारतीय क्रिकेटर ही कर पाया है.

विज्ञापन

रोहित ने पूरे किए 12,500 टी20 रन

रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अपने टी20 करियर में 12 हजार 500 रन पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा अद्भुत कारनामा करने वाले महज दूसरे भारतीय क्रिकेटर ही बने हैं. इससे पहले केवल विराट कोहली ही भारत की तरफ से ऐसे काम कर पाए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए 457 पारियों में ये कारनामा किया है. टी20 क्रिकेट के इतिहास में वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 9वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा, टॉप 10 में केवल 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम है. उन्होंने टी20 करियर में 12,516 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 31.05 का रहा है. 

विज्ञापन

IPL 2026 में धमाकेदार फॉर्म

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार नजर आ रहा है. उन्होंने इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए खेले 7 मैचों में 268 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.66 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट 164.41 का रहा है. अभी तक खेले 7 मैचों में ही वो 19 छक्के जड़ चुके हैं. आईपीएल के एक सीजन में उनके नाम सबसे ज्यादा 23 छक्कों का रिकॉर्ड है जो कि इस सीजन टूट सकता है. आईपीएल के इतिहास में वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ