KL Rahul RCB Virat Kohli: आईपीएल के 57वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद बवाल मचा हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की। जिसके बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका केएल राहुल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आए। संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु (RCB) के फैंस उनसे फ्रेंचाइजी जॉइन करने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। इस बीच केएल राहुल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह इस बात की चर्चा करते नजर आ रहे हैं कि विराट कोहली ने ही उन्हें आरसीबी का सबसे पहले ऑफर दिया था।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद दिया था ऑफर
रविचंद्रन अश्विन से बातचीत में केएल ने कहा था- मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद विराट कोहली ने उन्हें आरसीबी जॉइन करने का ऑफर दिया था। जब मैं कॉन्ट्रैक्ट पर सिग्नेचर करने गया तो विराट कोहली वहीं मौजूद थे। विराट ने मुझसे पूछा- क्या आप इस कॉन्ट्रैक्ट पर सिग्नेचर कर RCB के लिए खेलना चाहेंगे? इस पर केएल ने कहा- आप मजाक तो नहीं कर रहे। मेरा आरसीबी में हमेशा से खेलने का सपना था। फिर विराट ने कहा- अगले कुछ महीनों में हम क्रेजी होंगे। केएल ने आगे कहा कि मुझे आरसीबी में रहते हुए बहुत कुछ सीखने को मिला।
मुझे बेंगलुरु में खेलना पसंद
केएल ने इस इंटरव्यू में कहा था कि मैं बेंगलुरु में खेलना पसंद करता हूं। आईपीएल आपको सभी जगह खेलने का मौका देता है। केएल ने कहा- मैं कर्नाटक का प्लेयर रहा हूं और बेंगलुरु में पैदा हुआ। चिन्नास्वामी स्टेडियम मेरा घर है। इस फैक्ट से कभी इनकार नहीं किया जा सकता कि मैं हमेशा यहां खेलना पसंद करता हूं।
ये भी पढ़ें: RCB में आ जाओ…केएल राहुल-संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस की गुहार
2013 में शुरू किया था आईपीएल करियर
आपको बता दें कि केएल राहुल आरसीबी में शामिल थे। उन्होंने 2013 में आरसीबी से अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। इसके बाद बाद वह 2014 और 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा रहे। केएल ने 2016 में फिर से आरसीबी जॉइन की, लेकिन बाद में रिलीज कर दिए गए। चोट के कारण आईपीएल 2017 से चूक गए। साल 2018 से 2021 तक केएल पंजाब किंग्स के कप्तान रहे। इसके बाद राहुल आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में चले गए। केएल ने पहली ही बार में एलएसजी को टॉप-4 में पहुंचाया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल के सपोर्ट में उतरे फैंस, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे संजीव गोयनका
ये भी पढ़ें: SRH vs LSG: हैदराबाद ने रचा इतिहास, 10 विकेट से मुकाबला जीतकर बनाए कई रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या बाउंड्री रोप पर लग सकती है LED? फैंस ने विवाद के बाद दिया अनोखा सुझाव
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने निकाला बाउंड्री विवाद का तोड़, बोले- इससे चीजें पारदर्शी हो जाएंगी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘आखिर में अंपायर का फैसला…’ संजू सैमसन के विकेट विवाद पर संगाकारा ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को क्यों नहीं दिया गया DRS, क्या कहता है नियम?
ये भी पढ़ें: DC vs RR: अंपायरिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक मैच में दो बार उठे सवाल
ये भी पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान ने छेड़ी ‘नट-बोल्ट’ की बहस, मैक्गर्क के तूफान से मिला करारा जवाब
ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज
संबंधित खबरें
भारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
4 mins agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
15 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
45 mins agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
58 mins agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
1 hr agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
2 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines