जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: जन्मदिन पर मनमीत का डबल धमाका, भारत ने स्विट्जरलैंड को रौंदकर क्वार्टर फाइनल के लिए बनाई जगह

Junior Hockey World Cup: मनमीत सिंह ने अपने जन्मदिन पर दो शानदार गोल दागकर भारत को स्विट्जरलैंड के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई. भारत ने अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की और 9 अंकों के साथ टॉप पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली.

FIH Junior Men’s World Cup 2025

FIH Junior Men’s World Cup 2025

FIH Junior Men’s World Cup 2025: मदुरै में खेले जा रहे FIH जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारतीय टीम ने मंगलवार (2 दिसंबर) की रात स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. मनमीत सिंह ने अपने जन्मदिन पर दो गोल दागकर इस जीत को यादगार बना दिया.

विज्ञापन

उनके अलावा, शारदा नंद तिवारी ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की जीत पक्की कर दी. इस जीत के साथ भारत ने पूल बी में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की और 9 अंकों के साथ टॉप पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की.

विज्ञापन

मनमीत बने जीत के हीरो

मैच की शुरुआत में ही स्विट्जरलैंड ने पहले मिनट में दो लगातार पेनल्टी कॉर्नर लेकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर ने बेहतरीन तरीके से दोनों मौकों को नाकाम कर दिया. इसके बाद भारत ने दूसरे मिनट में ही बढ़त बना ली. दिलराज सिंह के शानदार पास पर मनमीत सिंह ने करीब से गोल करते हुए टीम का खाता खोल दिया.

11वें मिनट में मनमीत ने फिर कमाल किया और शानदार डिफ्लेक्शन से अपना दूसरा गोल जड़कर स्कोर 2-0 कर दिया. वहीं 13वें मिनट में शारदा नंद तिवारी ने पेनल्टी कॉर्नर पर धमाकेदार फ्लिक मारते हुए भारत को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी.

विज्ञापन

दूसरे हाफ में भी भारत का रहा दबदबा

भारत को 21वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार स्विस गोलकीपर टिमो ग्राफ ने बढ़िया बचाव कर लिया. हालांकि, 28वें मिनट में अर्शदीप सिंह ने जोरदार रिवर्स स्लैप शॉट के साथ चौथा गोल दागकर मैच लगभग भारत की मुट्ठी में कर दिया. दूसरे हाफ में भी भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखा.

54वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर शारदा नंद तिवारी ने अपना दूसरा गोल किया और भारत की जीत को 5-0 से पूरी तरह पक्का कर दिया. भारतीय गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह ने भी मैच के दौरान कई शानदार सेव किए. इस जीत के साथ भारत ने तीनों मैच जीतकर 9 अंकों के साथ पूल बी में टॉप किया और सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SA: विराट-गंभीर के बीच बढ़ी टेंशन! रायपुर वनडे से पहले ‘किंग’ ने किया हेड कोच को इग्नोर?

बाकी क्वार्टर फाइनल क्वालिफायर

सात बार के चैंपियन जर्मनी, भारत, अर्जेंटीना, स्पेन, नीदरलैंड, और फ्रांस पूल में टॉप पर रहकर सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे. 24 टीमों में से 6 पूल टॉप टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जाएंगी. साथ ही दो सबसे अच्छी दूसरे स्थान वाली टीमें भी नॉकआउट में शामिल होंगी. नीदरलैंड ने कैस्पर वैन डेर वीन की हैट्रिक की मदद से ऑस्ट्रिया को 11-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ