IND vs SA: विराट-गंभीर के बीच बढ़ी टेंशन! रायपुर वनडे से पहले 'किंग' ने किया हेड कोच को इग्नोर?

Virat Kohli Ignores Gautam Gambhir: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच चीजें ठीक नजर नहीं आ रही हैं. खबर है कि विराट कोहली ने अपना अभ्यास सत्र खत्म होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को पूरी तरह इग्नोर कर दिया. रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले ये हैरान करने वाली बात है.

Virat Kohli Ignores Gautam Gambhir

गंभीर-विराट के बीच बढ़ा तनाव!

Virat Kohli Ignores Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच चीजें बिल्कुल भी ठीक नजर नहीं आ रही हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में आज सीरीज का दूसरा वनडे होने वाला है. इसके पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है कि विराट कोहली ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान गौतम गंभीर को पूरी तरह इग्नोर कर दिया और सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए. हालांकि, रोहित शर्मा ने गंभीर के साथ कुछ समय बात की.

विज्ञापन

विराट-गंभीर के बीच बढ़ा तनाव!

बताया जा रहा है कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में नेट सेशन के दौरान गंभीर-विराट के बीच तनाव देखने को मिला था. विराट कोहली और रोहित शर्मा अभ्यास कर रहे थे. कोहली काफी अच्छे टच में नजर आए और गौतम गंभीर दोनों प्लेयर्स के नेट्स के बीच खड़े होकर उन्हें खेलते हुए देख रहे थे. पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब कोहली का सेशन खत्म हुआ, तो उन्होंने अपने कंधों पर दोनों बल्ले रखे और कोच के साथ बिना कोई बात किए सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने की गौतम गंभीर से बात

रोहित शर्मा ने भी विराट कोहली के जाने के थोड़ी देर बाद अपना सेशन खत्म किया. हालांकि, उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर से मुलाकात की और कुछ देर के लिए उनसे बात की. इसके बाद रोहित भी ड्रेसिंग रूम चले गए. इससे संकेत मिल रहे हैं कि विराट और गंभीर के बीच चीजें ठीक नहीं हैं. हालांकि, BCCI के किसी ऑफिशियल, या इन दोनों ने इसपर कोई बात नहीं की है.

विज्ञापन

पहले वनडे में चला रोहित-विराट का बल्ला

रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा ने जायसवाल का विकेट गिरने के बाद संभलकर बल्लेबाजी की और 51 गेंदों में 57 रन बनाए. इसी बीच विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन की जोरदार पारी खेली. इसी वजह से टीम इंडिया 349 का बड़ा स्कोर बना पाई और साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया.

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रायपुर वनडे में लॉन्च होगी टीम इंडिया की नई T20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी, इस समय होगा अनावरण!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ