---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SA 2nd ODI Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 से शुरू होगा. यहां जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. पहले वनडे में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और अब टीम दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि साउथ अफ्रीका अपनी वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी.

पहले मैच से बाहर रहे टेम्बा बावुमा इस मैच में वापसी कर सकते हैं. वहीं, एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. पहले वनडे में रोहित ने अर्धशतक तो विराट शतक लगाकर फैंस का दिल जीता था. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND vs SA दूसरा वनडे मैच कब और कहां होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs SA दूसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 1 बजे मैदान पर उतरेंगे.

---विज्ञापन---

IND vs SA दूसरा वनडे मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. आप यहां विभिन्न भाषाओं में मैच का आनंद उठा सकते हैं.

IND vs SA दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. यहां भी फैंस अलग-अलग भाषाओं और क्वालिटी में मैच लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND vs SA दूसरा वनडे मैच फ्री में कैसे देखें लाइव?

भारतीय फैंस फ्री में भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच DD Sports चैनल पर देख सकते हैं. इसे DD Free Dish के जरिए बिना कोई शुल्क दिए देखा जा सकता है. यानी आपको मैच देखने के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: रायपुर ODI में रोहित शर्मा हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, सचिन-विराट के खास क्लब में होंगे शामिल

IND vs SA ODI सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल.

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रयान.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: विराट-गंभीर के बीच बढ़ी टेंशन! रायपुर वनडे से पहले ‘किंग’ ने किया हेड कोच को इग्नोर?

First published on: Dec 03, 2025 11:38 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola