Jofra Archer IND vs ENG: एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम ने बड़ी चाल चली है। इंग्लिश खेमे में खूंखार तेज गेंदबाज की एंट्री हुई है। यह फास्ट बॉलर कोई और नहीं, बल्कि जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर चार साल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट भी भारत के खिलाफ ही खेला था। आर्चर का रिकॉर्ड इंग्लैंड की सरजमीं पर कमाल का रहा है और वह दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था।
4 साल बाद लौटा खूंखार गेंदबाज
एजबेस्टन टेस्ट से पहले इंग्लैंड के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरी तरह से फिट होकर स्क्वॉड में लौट आए हैं। आर्चर की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। आर्चर ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2021 में खेला था। एजबेस्टन में आर्चर भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड की सरजमीं पर आर्चर का रिकॉर्ड कमाल का रहा है। उन्होंने अब तक खेले 8 टेस्ट मैचों में कुल 30 विकेट निकाले हैं। इस दौरान वह एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा दो बार कर चुके हैं। वहीं, भारत के खिलाफ खेले 2 टेस्ट मैचों में आर्चर ने कुल 4 विकेट निकाले हैं।
सीरीज में 1-0 से आगे इंग्लैंड
पांच मैचों की सीरीज का आगाज इंग्लैंड ने शानदार अंदाज में किया है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने 5 विकेट से मैदान मारा था। भारत से मिले 371 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। बेन डकेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 149 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, जो रूट ने भी अर्धशतक जमाया था।
एजबेस्टन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
एजबेस्टन में टीम इंडिया आजतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। एजबेस्टन के मैदान पर जीत तो छोड़िए टीम इंडिया ने आखिरी टेस्ट मैच साल 1986 में ड्रॉ कराया था। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
5 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
12 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
44 mins agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
2 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
2 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines