जय शाह ने ICC चेयरमैन बनते ही रचा इतिहास, जानें कब संभालेंगे कुर्सी 

Jay Shah Elected ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह आईसीसी चेयरमैन बन गए हैं। सबसे कम उम्र में इस पद पर पहुंचते ही जय शाह ने इतिहास रच दिया है।

Jay Shah

Jay Shah Elected ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। वह क्रिकेट की शीर्ष संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में  (ICC) चेयरमैन बन गए हैं। मंगलवार को उन्हें स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में  निर्विरोध चुना गया। वह 1 दिसंबर 2024 को पद ग्रहण करेंगे। जय शाह की नियुक्ति के बारे में आईसीसी ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का दबदबा बढ़ेगा। उनका कार्यकाल सितंबर 2025 तक होगा।

विज्ञापन

ग्रेग बार्कले छोड़ेंगे पद 

जय शाह वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले के बाद पद संभालेंगे। बार्कले ने 20 अगस्त को ये घोषणा की थी कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि वह नवंबर में खत्म होने जा रहे अपने कार्यकाल के बाद आईसीसी चेयरमैन का पद छोड़ देंगे।

विज्ञापन

तय माना जा रहा था आईसीसी चेयरमैन बनना

जय शाह का आईसीसी चेयरमैन बनना तय माना जा रहा था क्योंकि ज्यादातर सदस्य उनके पक्ष में थे। उनके नामांकन भरते ही ये तय हो गया था कि जय शाह ही आईसीसी चीफ होंगे। आपको बता दें कि आईसीसी चेयरमैन पद के लिए कुल 16 सदस्य मतदान करते हैं। चुनाव जीतने के लिए शाह को 9 वोट की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड्स ने उनका पहले ही खुलकर समर्थन कर दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जय शाह ने रचा इतिहास 

जय शाह ने इसी के साथ इतिहास रचा है। वह 35 साल की उम्र में ICC का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा चेयरमैन बन गए हैं। साथ ही वह ICC का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय भी बन गए हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी चेयरमैन बन चुके हैं।

विज्ञापन

रोहन जेटली बन सकते हैं बीसीसीआई सचिव

जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद बीसीसीआई सचिव का पद खाली हो जाएगा। उन्हें इस पद से इस्तीफा देना होगा। इस पद के लिए दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट रोहन जेटली का नाम चर्चा में है। रोहन दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली के बेटे हैं। हालांकि रोहन ने इन अटकलों से इनकार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ