शाकिब अल हसन के साथ खड़े हुए कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, मर्डर केस पर तोड़ी चुप्पी

Najmul Hossain Shanto On Shakib al Hasan Murder Case: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शाकिब अल हसन से जुड़े मर्डर केस पर अपनी बात रखी है। वह शाकिब के सपोर्ट में उतर गए हैं।

najmul hossain shanto shakib al hasan

najmul hossain shanto shakib al hasan

Najmul Hossain Shanto On Shakib al Hasan Murder Case: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर उनके देश में मर्डर का केस दर्ज हो गया है। शाकिब के खिलाफ मर्डर का मामला पिछले दिनों पेशे से कपड़ा मजदूर रूबेल के पिता ने दर्ज कराया। रूबेल की आंदोलन के दौरान हत्या कर दी गई थी। शाकिब अवामी लीग से जुड़े हैं और मगुरा-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। रूबेल के पिता ने मर्डर केस में अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया है। इस केस के बाद से ही शाकिब लगातार सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी शाकिब के बांग्लादेश न लौटने पर कार्रवाई करने की बात कही है। बांग्लादेश की टीम अभी पाकिस्तान में है और वहां टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस मामले पर अब तक बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब उन्होंने बड़ा बयान देकर शाकिब का समर्थन किया है।

विज्ञापन

ऐसा मामला अप्रत्याशित

शान्तो ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा- ”शाकिब हमारे देश की एक बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने पिछले 17 साल से बांग्लादेश का नाम ऊंचा किया है।” शान्तो ने आगे लिखा- “शाकिब भाई के खिलाफ ऐसा मामला अप्रत्याशित है। नया बांग्लादेश, हम सब कुछ नया देखना चाहते हैं। आशा है सारा अंधकार छंट जाएगा, नई रोशनी आएगी।”

विज्ञापन

मुशफिकुर रहीम ने भी किया सपोर्ट 

शाकिब का अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने भी समर्थन किया है। रहीम ने फेसबुक पर कहा- “मैंने पहले भी कई बार कहा है। मैं इसे एक बार फिर से कहूंगा कि मुझे शाकिब जैसे चैंपियन के साथ खेलने पर गर्व है।” मुशफिकुर ने शाकिब को टीम का साथी और भाई बताया। उन्होंने कहा कि मैं उनके कठिन समय में साथ रहूंगा। मैं उनके खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों का सपोर्ट नहीं करूंगा। मैं जानता हूं कि वह कभी भी अमानवीय कार्यों में शामिल नहीं हो सकते।

विज्ञापन

शाकिब को मिल सकती है ये सजा

आपको बता दें कि शाकिब अल हसन मर्डर मामले में 28 नंबर के आरोपी हैं। कहा जा रहा है कि अब शाकिब का बांग्लादेश लौटना मुश्किल है। अगर वे बांग्लादेश लौटते हैं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हो सकता है कि उन्हें पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़े। बांग्लादेश में मर्डर केस में मौत की सजा तक का प्रावधान है। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने रविवार को रावलपिंडी में 10 विकेट से शानदार जीत के साथ इतिहास रचा। बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 14 टेस्ट मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम की नजर अब 30 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट पर होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ