ENG vs SL: इंग्लैंड की टीम में 3 साल बाद धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, लॉर्ड्स टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान

England Playing 11 Lords Test: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में ओली स्टोन (Olly Stone) ने जगह बनाई है। उन्हें मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है।

England Cricket Team

England Cricket Team

विज्ञापन

England Playing 11 Lords Test: इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में 29 अगस्त से दूसरा टेस्ट खेलेगी। इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। ये टेस्ट लॉर्ड्स में 29 अगस्त से खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम में 3 साल बाद धाकड़ गेंदबाज की एंट्री हो गई है। इंग्लैंड ने तूफानी गेंदबाज ओली स्टोन को टीम में जगह दी है। स्टोन तेज गेंदबाज मार्क वुड की जगह लेंगे। स्टोन ने अपना लास्ट टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ जून 2021 में खेला था।

विज्ञापन

वुड की स्पीड को छूने की कोशिश

स्टोन का कहना है कि वह मार्क वुड की गति को छूने की कोशिश करेंगे। वुड ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग की थी। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान जांघ में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। स्टोन इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव होंगे। यानी बाकी प्लेइंग इलेवन पहले टेस्ट जैसे ही रहेगी। बता दें कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। ये टेस्ट सीरीज तीन मैचों की होगी।

चोट के चलते रहे हैं बाहर

खास बात यह है कि स्टोन ने 2019 में लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके दो साल बाद 2021 में उन्हें चोट लग गई। जिसके बाद उनकी पीठ की सर्जरी हुई। जिसमें दो स्क्रू डाले गए। स्टोन चोट के कारण टीम से बाहर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

1 बेन डकेट, 2 डैन लॉरेंस, 3 ओली पोप (कप्तान), 4 जो रूट, 5 हैरी ब्रूक, 6 जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), 7 क्रिस वोक्स, 8 गस एटकिंसन, 9 मैथ्यू पॉट्स , 10 ओली स्टोन, 11 शोएब बशीर

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ