Jasprit bumrah: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है. पहले दो दिन का खेल भारत ने अपने नाम किया था. वहीं तीसरे दिन पर भी भारत का शिकंजा बरकरार है. लंच के बाद जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया. उन्होंने अपनी जादुई गेंद से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बुमराह की शानदार गेंद
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर किया. उन्होंने अपनी शानदार गेंद से वेस्टइंडीज के बल्लेबाज खारी पियरे को क्लीन बोल्ड कर दिया. वह इस गेंद पर डिफेंस करना चाहते थे. लेकिन गेंद बिना बल्ले से संपर्क किए स्टंप पर जाकर लगी. पियरे भी पूरी तरह भौचक्का रह गए. उन्होंने भी इशारों इशारों में गेंद की तारीफ की.
ये भी पढ़ें:- ‘2027 का वर्ल्ड कप जीतना है, ऑस्ट्रेलिया को कूट देना’, फैन ने लगाई रोहित से गुहार, VIDEO वायरल
50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. वह भारत के लिए 50 या उससे अधिक टेस्ट वनडे और टी-20 खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में कमाल कर रहे हैं. वह तेज गेंदबाजी विभाग की बैकबोन हैं. अब तक वह टेस्ट क्रिकेट में 223 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
248 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी
भारतीय टीम ने दूसरे दिन 518 रन पर 5 विकेट के नुकसान पर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 248 रनों पर सिमट गई. वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज 28 ओवर में 107/2 रन बना चुकी है. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने कमाल किया. उन्होंने 26.5 ओवर में 82 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया.
ये भी पढ़ें:- ‘हमारे गेंदबाजों को इतनी बुरी तरह मत मारो’, ब्रायन लारा ने टीम इंडिया की ‘रन मशीन’ से की अपील
संबंधित खबरें
ईरानी कप में मुकेश कुमार ने बरपाया कहर, 8 विकेट लेकर ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा
8 mins agoईरानी कप में फेल हुए भारतीय टेस्ट टीम के 3 स्टार खिलाड़ी, बल्ले और गेंद से किया निराश
28 mins agoइंडिया ए की टीम में सूर्यांश शेडगे ने किया हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम
44 mins ago‘वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे ’, कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा दावा
51 mins agoन्यूजीलैंड सीरीज में खुलेगा वर्ल्ड कप टीम का राज! कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा हिंट
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 167 रनों से मिली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार का चला जादू
1 hr agoVIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने 'बेबी-क्रेडल' सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
2 hrs agoIND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक
2 hrs agoजो विराट कोहली नहीं कर पाए वो शुभमन गिल ने कर दिखाया, 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास
3 hrs agoमोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines