India vs Pakistan Test Series: क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता को पूरी दुनिया पसंद करती है। दोनों ही टीमें जब भी एक-दूसरे से भिड़ती हैं तो रोमांच चरम पर होता है। 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज न के बराबर हुई है। यही वजह है कि अब दोनों ही टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही एक-दूसरे से भिड़ती हैं। दोनों देश टेस्ट सीरीज में आखिरी बार 2007 में भिड़े थे। 17 साल पहले हुई इस सीरीज के लगभग सभी भारतीय खिलाड़ी रिटायरमेंट ले चुके हैं। लेकिन एक भारतीय क्रिकेटर ऐसा भी है, जो अब तक खेल रहा है।
हम यहां बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की, जो टीम इंडिया के एकमात्र ऐसे एक्टिव खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। 2007 के बाद दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज ना होने की वजह से रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
ये भी पढ़ें:- मयंक यादव की पेस को लेकर तमीम इकबाल ने कसा तंज, मुरली कार्तिक ने कर दी बोलती बंद
ईशांत ने पाक के खिलाफ कब खेला था आखिरी टेस्ट
भारत-पाकिस्तान के बीच यह टेस्ट बेंगलुरु में 8 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच खेला गया था, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए सौरव गांगुली के दोहरे शतक के अलावा युवराज सिंह और इरफान पठान की सेंचुरी के दम पर 626 रन बना डाले थे। इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने भी जोरदार बैटिंग करते हुए 537 रन बनाए। टीम के लिए मिस्बाह उल हक ने 133 रनों की पारी खेली थी, जबकि सलमान बट, यूनिस खान और कामरान अकमल ने फिफ्टी जड़ी। भारत की ओर से ईशांत ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके।
ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच
टीम इंडिया ने 284 रनों के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी थी। टीम के लिए एक बार फिर गांगुली ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। मैच के आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों ने जीत के लिए पूरा दम लगा दिया और पाकिस्तान के 154 रनों पर सात विकेट गिरा दिए। लेकिन आखिर में यह मैच ड्रॉ हो गया। टीम के लिए अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके थे।
ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल की बहन की पोस्ट पर सारा का खास रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines