---विज्ञापन---

SRH में आते ही ईशान किशन ने बदला रंग, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शतक जमाकर ठोकी दावेदारी

Ishan Kishan: ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन पारी खेली और शतक जमाकर झारखंड को जीत दिला दी।

---विज्ञापन---

Ishan Kishan: विजय हजारे ट्रॉफी में ईशान किशन का जलवा 23 दिसंबर को देखने को मिला, जब इस खिलाड़ी ने मणिपुर के खिलाफ धमाकेदार शतक बनाकर अपनी दावेदारी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मजबूत कर ली। ईशान ने झारखंड की ओर से शानदार शतक जमाया। पिछले ही महीने उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने दल का हिस्सा बनाया था। अब विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना रंग जमाया है। उनकी तूफानी पारी से झारखंड ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ईशान किशन ने 78 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 134 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान इस बल्लेबाज ने 16 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए। ईशान की विस्फोटक पारी के दम पर झारखंड ने 28.3 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। ईशान के अलावा उत्कर्ष सिंह ने भी 64 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। उन्होंने भी 9 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया।

---विज्ञापन---

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोका दावा

अगले साल फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने वाला है। ईशान किशन की ये पारी उन्हें मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम में वापसी कराने के लिए मददगार साबित हो सकती है। ईशान एशिया कप 2023 और वनडे विश्व कप 2023 का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि साल 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ईशान ने अपनी उपलब्धता स्पष्ट नहीं की थी, जिसकी वजह से बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। फिलहाल ईशान टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश कर रहे हैं।

ऐसा था मैच का हाल

मणिपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड के खिलाफ 50 ओवर में 253/7 रन बनाए थे। मणिपुर की ओर से जाॉनसन ने 69 रनों की पारी खेली थी। वहीं झारखंड ने 28.3 ओवर में 255/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल

First published on: Dec 23, 2024 04:01 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola