IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिलने वाला है नया कप्तान, अक्षर पटेल की होगी छुट्टी!

KL Rahul: आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. अपना पहला खिताब जीतने की तलाश में दिल्ली आगामी सीजन के लिए कुछ बड़ा बदलाव करने जा रही है. टीम नया कप्तान चुनने वाली है. अक्षर पटेल को बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली की कप्तानी संभाली थी.

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के दौरान

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के दौरान

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स पूरी तरह तैयार है. दिल्ली ने हाल ही में ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को हिस्सा बनाया है. हालांकि पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में शानदार खेल नहीं दिखाया था. आईपीएल 2025 में टीम की कमान अक्षर पटेल ने संभाली थी. हालांकि उनकी कप्तानी में टीम खासा प्रभावित नहीं कर सकी. अब दिल्ली कैपिटल्स अपना कप्तान बदलने जा रही है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स बदलने वाली है कप्तान

न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स अपना कप्तान बदलने की तैयारी में है. फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाने जा रही है. पिछले सीजन दिल्ली टॉप-4 में जगह नहीं बना पाई थी. टीम का सफर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खत्म हो गया था. दिल्ली कैपिटल्स को 14 मैचों में 7 जीत और 6 हार मिली थी. हालांकि अब दिल्ली आईपीएल 2026 में केएल राहुल को कप्तान बनाना चाहती है, जिनके पास आईपीएल में कप्तानी करने का लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए अपने स्टार खिलाड़ी केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क को रिटेन किया था. इन खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया था.

विज्ञापन

कैसी रही है केएल राहुल की कप्तानी?

केएल राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की है. उन्होंने 64 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 32 मैच जीते हैं और 30 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 2 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड आईपीएल 2026 के लिए

केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, नितीश राणा, औकिब डार, बेन डकेट, डेविड मिलर, पथुम निस्संका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ