ईशान किशन बने कप्तान, वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेलेंगे ये बड़ा टूर्नामेंट

Ishan Kishan appointed captain: ईशान किशन ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था. इसके बाद वह पहले टीम इंडिया से बाहर हुए. इसके बाद उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था. अब ईशान की टीम इंडिया में वापसी हुई है. लेकिन इससे पहले उन्हें कप्तान भी बनाया गया है.

ईशान किशन साल 2023 में

ईशान किशन साल 2023 में

Ishan Kishan appointed captain: टी-20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ईशान किशन को टीम इंडिया में चुना गया है. उनकी 2 साल बाद वापसी टीम इंडिया में हुई है. ईशान ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था. अब ईशान को फिर एक बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें विश्व कप 2026 से पहले कप्तान नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

ईशान किशन को मिली कप्तानी

ईशान किशन को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए झारखंड का कप्तान नियुक्त किया गया है. ईशान ने हाल ही में झारखंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी कप्तानी में टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताया था. ईशान की कप्तानी की तारीफ पूरी दुनिया में हुई थी. उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे. ईशान के बल्ले से 517 रन निकले थे. ऐसे में अब एक बार फिर वह झारखंड की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. झारखंड विजय हजारे ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 24 दिसंबर को कर्णाटक के खिलाफ करेगी. टीम को लीग स्टेज में कुल 7 मैच खेलने हैं.

विज्ञापन

झारखंड का शेड्यूल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में

तारीखमुकाबलाग्रुपस्थान
24 दिसंबर 2025झारखंड vs कर्नाटकएलीट – ग्रुप Aअहमदाबाद
26 दिसंबर 2025झारखंड vs राजस्थानएलीट – ग्रुप Aअहमदाबाद
29 दिसंबर 2025झारखंड vs पुडुचेरीएलीट – ग्रुप Aअहमदाबाद
31 दिसंबर 2025झारखंड vs तमिलनाडुएलीट – ग्रुप Aअहमदाबाद
03 जनवरी 2026झारखंड vs केरलएलीट – ग्रुप Aअहमदाबाद
06 जनवरी 2026झारखंड vs मध्य प्रदेशएलीट – ग्रुप Aअहमदाबाद
08 जनवरी 2026झारखंड vs त्रिपुराएलीट – ग्रुप Aअहमदाबाद

झारखंड का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेटकीपर & कप्तान), विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर & उपकप्तान), रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरणदीप सिंह, शिखर मोहन, पंकज कुमार (विकेटकीपर), बाला कृष्णा, एमडी कौनैन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह, शुभम सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ