साउथ अफ्रीका रवाना होंगे LSG के टॉप-3 गेंदबाज, BCCI से खास परमिशन लेकर फ्रेंचाइजी ने खेला बड़ा दांव

IPL 2026: साल 2022 से लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल में हिस्सा ले रही है. शुरुआती 3 साल केएल राहुल ने इस टीम की कप्तानी की, जबकि आईपीएल 2025 से ऋषभ पंत एलएसजी की कप्तानी संभाल रहे हैं. अब एलएसजी ने आगामी सीजन से पहले बड़ा फैसला किया है और अपने 3 गेंदबाजों को साउथ अफ्रीका भेजने का मन बना लिया है.

IPL 2025

IPL 2025

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियां कर रही हैं. 16 दिसंबर को ही मिनी ऑक्शन खत्म हुआ, जिसमें सभी टीमों ने खिलाड़ियों की खरीदारी की. लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी ऑक्शन के जरिए कई नए खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया. अब फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले बड़ा फैसला लेने जा रही है. टीम के 3 अहम गेंदबाज साउथ अफ्रीका रवाना होने वाले हैं, जिसकी बड़ी वजह सामने आई है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका रवाना होने वाले हैं 3 तेज गेंदबाज

लखनऊ सुपर जायंट्स के 3 गेंदबाज, आवेश खान, मोहसिन खान और नमन तिवारी साउथ अफ्रीका जाएंगे. ये खिलाड़ी SA T20 टीम डरबन सुपर जायंट्स के साथ मिलकर अभ्यास करने वाले हैं. ये खिलाड़ी चोटिल थे और फिलहाल रिकवरी से बाहर आकर अभ्यास कर रहे हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ये खिलाड़ी डरबन जा सकते हैं. आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी. ऐसे में फ्रेंचाइजी अपने तेज गेंदबाजों को 100 प्रतिशित फिट देखना चाहती है.

विज्ञापन

बता दें कि डरबन सुपर जायंट्स के सपोर्ट स्टाफ में साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर, टॉम मूडी, भरत अरुण और कार्ल क्रो शामिल हैं. बता दें कि कार्ल, अरुण और क्रो लखनऊ की कोचिंग ग्रुप का भी हिस्सा हैं. SA20 की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इन भारतीय खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका जाने की अनुमति मिल गई है.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में एलएसजी ने नमन तिवारी को 1 करोड़, अक्षत रघुवंशी को 2.2 करोड़, जॉश इंग्लिस को 8.6 करोड़ रुपये, वानिंदु हसारंगा को 2 करोड़, एनरिक नॉर्खिए को 2 करोड़ और मुकुल चौधरी को 2.6 करोड़ रुपये में शामिल किया है.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 के लिए एलएसजी का स्क्वाड

ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, वानिंदु हसरंगा, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ