England Cricket Team: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज और एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से दोनों ही इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं। दोनों खिलाड़ी अभी तक अपनी चोटों से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।
स्टोक्स को दिसंबर में बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला है। हालांकि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और इस साल के व्यस्त शेड्यूल के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इंग्लैंड को मई में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। इसके बाद इंग्लैंड को जून में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में एशेज खेली जाएगी।
डरहम के कोच ने दिया अपडेट
डरहम के कोच रयान कैम्पबेल ने बताया कि बेन स्टोक्स अपनी हैमस्ट्रिंग सर्जरी से अच्छी तरह उबर रहे हैं, लेकिन उनकी घरेलू क्रिकेट में वापसी को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। डरहम को 22 मई से शुरू होने वाले इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के टेस्ट मैच से पहले छह काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलने हैं। हालांकि, कैम्पबेल को नहीं लगता कि स्टोक्स इन शुरुआती मैचों में खेलेंगे।
आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कैम्पबेल ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह सीजन के शुरुआती मैच खेलेंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह बोनस होगा। वह गंभीर चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।”
रयान कैम्पबेल ने की बेन स्टोक्स की तारीफ
कैम्पबेल ने बेन स्टोक्स के समर्पण की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “स्टोक्स लगभग हर दिन यहां कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी हैमस्ट्रिंग की सर्जरी हुई थी, लेकिन अगली ही दिन वह वेट लिफ्टिंग करने आ गए, जिस पर मुझे यकीन नहीं हुआ। वह बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं और इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।”
वहीं, तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से पैर की चोट से जूझ रहे हैं। इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान और दुबई में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड की टीम से बाहर होना पड़ा था।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines