हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB के साथ IPL का इतिहास, 2025 में चैंपियन बनना तय! खत्म होगा 17 साल का सूखा

RCB IPL 2025: आईपीएल का इतिहास आरसीबी के इस सीजन चैंपियन बनने की ओर इशारा कर रहा है।

विज्ञापन
RCB Team

RCB IPL 2025: जो 17 साल में नहीं हो सका, वो आईपीएल 2025 में होगा। खत्म होगा इंतजार और आरसीबी की झोली में आएगी आईपीएल की पहली ट्रॉफी। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने की ओर इशारा कर रहा है। लीग स्टेज में धांसू खेल दिखाने के बाद आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को बुरी तरह से रौंदते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। रजत पाटीदार की सेना ने गेंदों के लिहाज से आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा और 10 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर डाला। आइए आपको बताते हैं क्यों आरसीबी के लिए इस बार खत्म होता दिख रहा है 17 साल का इंतजार।

आरसीबी का चैंपियन बनना तय!

आईपीएल 2025 के लीग स्टेज को आरसीबी ने टॉप 2 में रहते हुए फिनिश किया, जिसके चलते टीम को डायरेक्ट पहले क्वालिफायर में एंट्री मिली। क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु ने पंजाब के किंग्स को रौंदकर अब डायरेक्ट फाइनल का टिकट कटा लिया है। अब कहानी कुछ ऐसी है कि आईपीएल में प्लेऑफ फॉर्मेट आने के बाद से पिछले 14 साल में 11 बार उन टीमों ने खिताब पर कब्जा जमाया है, जो पहले क्वालिफायर को जीतकर सीधा फाइनल में पहुंची हैं। 2018 से लेकर 2024 तक वहीं टीम चैंपियन बनी हैं, जिन्होंने पहले क्वालिफायर में जीत का स्वाद चखा है। आरसीबी ने पहले क्वालिफायर मैच में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से धूल चटाई।

किससे होगी आरसीबी की भिड़ंत?

आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी पहुंच चुकी है। हालांकि, रजत की टोली को अपनी विपक्षी टीम जानने के लिए अभी इंतजार करना होगा। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है। एलिमिनेटर को जीतने वाली टीम दूसरे क्वालिफायर में पहुंचेगी, जहां उसकी भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी। दूसरे क्वालिफायर में जीत दर्ज करने वाली टीम को खिताबी मुकाबले का टिकट मिलेगा, जहां उनकी भिड़ंत आरसीबी के साथ 3 जून को होगी।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola