नाम बड़े और दर्शन छोटे! IPL 2026 की सबसे 'फिसड्डी' प्लेइंग 11, टीम में 5 कप्तान भी शामिल

Worst Playing XI of IPL 2026: आईपीएल 2026 में जहां कई युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, तो वहीं कुछ ऐसे स्टार खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से निराश किया है. यहां देखिए IPL 2026 की सबसे फिसड्डी प्लेइंग 11 में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.

Worst Playing XI of IPL 2026

Worst Playing XI of IPL 2026

Worst Playing XI of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है. आईपीएल 2026 में जहां कई अनकैप्ड और युवा खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है, तो वहीं कुछ ऐसे स्टार खिलाड़ी भी रहे हैं जिनके लिए यह पूरा सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. करोड़ों की सैलरी और इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव के बावजूद इन दिग्गजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.

विज्ञापन

ऐसे बड़े खिलाड़ियों के इस सीजन में प्रदर्शन के आधार पर IPL 2026 की सबसे फिसड्डी प्लेइंग 11 तैयार की गई है, जिसमें 5 खिलाड़ी किसी न किसी टीम के मौजूदा कप्तान हैं. इस प्लेइंग 11 में कई ऐसे नाम शामिल हैं जो अकेले अपने दम पर मैच पासा पलट सकते हैं, लेकिन इस सीजन वे बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं.

विज्ञापन

टॉप ऑर्डर में ये खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप

IPL 2026 की सबसे फिसड्डी प्लेइंग 11 में ओपनर्स के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे को चुना गया है. इस सीजन ये दोनों खिलाड़ी ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में असफल रहे हैं और रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए. CSK के कप्तान ऋतुराज ने इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों में लगभग 30 की औसत से 321 रन बनाए हैं, जबकि KKR के कप्तान अजिंक्य ने 13 मैचों में करीब 23 की औसत से 272 रन बनाए हैं.

मिडिल ऑर्डर में सूर्या से लेकर पंत तक सब फेल

मिडिल ऑर्डर में कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने खराब प्रदर्शन से फैंस को निराश किया है. मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा और उनके बल्ले से गिनी-चुनी अच्छी पारियां ही देखने को मिलीं. सूर्या ने इस सीजन अब तक खेले 12 मैचों में सिर्फ 17.50 की औसत से 210 रन बनाए हैं. वहीं, LSG के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में खराब प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

पंत अपनी मोटी कीमत और कप्तानी के दबाव में लगातार संघर्ष करते नजर आए. उन्होंने इस सीजन खेले 13 मैचों में 28.60 की औसत से 286 रन बनाए हैं. वहीं, RCB के जितेश शर्मा से फिनिशर और विकेटकीपर दोनों भूमिकाओं में बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका बल्ला भी पूरे सीजन खामोश ही रहा. जितेश ने इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों की 10 पारियों में सिर्फ 90 रन बना सके हैं.

कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में फ्लॉप हार्दिक पांड्या

इस फ्लॉप प्लेइंग 11 की कप्तानी मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है. इस सीजन में बतौर कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. हार्दिक ने इस सीजन अब तक 9 मैचों में कप्तानी की है और सिर्फ 2 जीते हैं, जबकि 7 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, बल्ले से 9 मैचों में सिर्फ 172 रन बनाए हैं, जबकि गेंद से 4 विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल भी इस फ्लॉप प्लेइंग 11 में शामिल हैं, जो इस सीजन गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. पटेल ने इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों की 10 पारियों में 134 रन बनाए हैं और 10 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, RCB के धाकड़ ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड का नाम भी इस टीम में शामिल है. शेफर्ड इस सीजन अब तक खेले 12 मैचों की 7 पारियों में सिर्फ 83 रन बनाए हैं और 7 विकेट चटकाए हैं.

ये भी पढ़ें- IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली 5 टीमें, चैंपियन फ्रेंचाइजी का नाम भी है शामिल

जसप्रीत बुमराह भी फ्लॉप प्लेइंग 11 में शामिल

फ्लॉप प्लेइंग 11 में सबसे चौंकाने वाला नाम धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है. दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले बुमराह के लिए IPL 2026 सीजन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ. वह इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट हासिल कर पाए हैं, जबकि उन्होंने 8.36 के इकोनॉमी रेट से रन लुटाए हैं. बुमराह के इस खराब प्रदर्शन से सभी हैरान हैं.

विज्ञापन

वहीं, विदेशी तेज गेंदबाज पंजाब किंग्स के मार्को यानसेन और CSK के मैट हेनरी भी काफी महंगे साबित हुए. यानसेन ने इस सीजन अब तक खेले 12 मैचों में सिर्फ 7 विकेट चटकाए हैं, जबकि हेनरी ने 3 मैचों में 2 विकेट हासिल किए हैं. दोनों नई गेंद से टीम को शुरुआती सफलता दिलाने में नाकाम रहे. वहीं, आईपीएल 2025 में अपने सेलिब्रेशन से चर्चा में आए LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी भी इस सीजन फ्लॉप रहे हैं और अब तक खेले 9 मैचों में सिर्फ 5 विकेट हासिल कर सके हैं.

IPL 2026 की सबसे फिसड्डी प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, अक्षर पटेल, मार्को यानसेन, दिग्वेश राठी, मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ