IPL 2026 के बीच ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने संन्यास का किया ऐलान, टीम को चैंपियन बनाने के बाद लिया बड़ा फैसला
आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल चुके बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. ये खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था.

आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है. प्लेऑफ की रेस में जगह बनाने के लिए अब एक टिकट रह गया है, जिसमें पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग जारी है. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.
सलामी बल्लेबाज ने लिया संन्यास
2 / 6हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस की, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज टीम में जगह न मिलने पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. हालांकि कुछ दिनों बाद ही उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच खेलने का फैसला किया था. ये भी पढ़ें: 100m से लंबे छक्के पर 8 रन, 3 विकेट लेने पर एक्स्ट्रा ओवर? IPL में आ सकते हैं ये 3 बड़े नियम
त्रिनिदाद को बनाया चैंपियन
3 / 6वेस्ट इंडीज चैंपियनशिप में उन्होंने त्रिनिदाद की ओर से हिस्सा लिया और 20 साल बाद टीम को चैंपियन भी बनाया. उन्होंने फाइनल में गुयाना के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी. हालांकि मैच के बाद उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच से भी संन्यास का ऐलान कर दिया. ये भी पढ़ें: फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलने भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? BCCI के इस फैसले पर टिकी हैं नजरें
आखिरी मैच खेल चुके लुईस
4 / 6मैच के बाद उन्होंने कहा , "नहीं, नहीं, सच कहूं तो, यह वास्तव में मेरा आखिरी मैच है. मैं और जेसन मोहम्मद चार दिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं." लुईस ने जेसन मोहम्मद के कहने पर त्रिनिदाद के लिए घरेलू मैच खेला था. तब चर्चाएं तेज हो गई थीं कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास से यूटर्न ले सकते हैं. लेकिन लुईस ने साफ कर दिया कि वह अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं.
आईपीएल में 3 टीमों का प्रतिनिधित्व
5 / 634 साल के लुईस ने आईपीएल में 3 टीमों के लिए खेला है. उन्होंने मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला है. आईपीएल में उन्होंने 27 मैच में 27.25 की औसत के साथ 654 रन बनाए हैं.
वेस्टइंडीज के लिए ऐसा रहा करियर
6 / 6वेस्टइंडीज के लिए 70 वनडे मैचों में उन्होंने 36.75 की औसत के साथ 2279 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 12 अर्धशतक भी बनाए हैं. इसके अलावा 67 टी-20 इंटरनेशनल मैच में लुईस के बल्ले से 1799 रन निकले हैं.


















