IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली 5 टीमें, चैंपियन फ्रेंचाइजी का नाम भी है शामिल
IPL: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. हालांकि उसके बाद भी वो आईपीएल इतिहास के सबसे शर्मनाक 5 प्रदर्शन में उनका नाम नहीं है. कुछ टीमों ने इससे भी खराब प्रदर्शन आईपीएल के इतिहास में किया है.

IPL: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक 13-13 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से दोनों ही टीमों को 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सिर्फ 4 मुकाबले में ही जीत मिली है. हालांकि आईपीएल के पिछले सीजनों में कुछ फ्रेंचाइजियों ने इससे भी खराब प्रदर्शन किया है. ऐसे ही 5 टीमों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. जिन्हें आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है.
दिल्ली डेयरडेविल्स
2 / 6आईपीएल 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने कुल 16 मुकाबले खेले थे. जिसमें उन्होंने 13 मैचों में हार का सामना किया था. वहीं उन्हें सिर्फ 3 ही मैचों में जीत मिली थी. आईपीएल इतिहास में ये किसी टीम का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है.
डेक्कन चार्जर्स
3 / 6इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. डेक्कन ने 2008 में कुल 14 मुकाबले खेले थे. जिसमें से 12 मैचों में डेक्कन की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं 2 मैचों में ही उन्हें जीत मिली थी. डेक्कन की टीम अब सनराइजर्स हैदराबाद बन गई है.
पुणे वॉरियर्स
4 / 6इस लिस्ट में पुणे वॉरियर्स का नाम भी नजर आ रहा है. पुणे वॉरियर्स की टीम ने आईपीएल 2012 में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. पुणे की टीम 16 में से 12 मुकाबले हार गई थी. वहीं उन्हें सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली थी.
पुणे वॉरियर्स
5 / 6अगले सीजन में भी पुणे वॉरियर्स टीम का यही हाल था. आईपीएल 2013 में भी पुणे वॉरियर्स की टीम ने खराब प्रदर्शन किया था. 2013 में भी पुणे की टीम 16 में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत सकी थी. वहीं उन्हें 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.
दिल्ली डेयरडेविल्स
6 / 6दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की टीम ने आईपीएल 2014 में भी खराब प्रदर्शन किया था. उस सीजन में दिल्ली की टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 2 मुकाबले ही जीते थे. वहीं उन्हें 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था.