Punjab Kings Players in India A Squad: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 9 जून से श्रीलंका में खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारतीय ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई ने IPL 2026 में धमाल मचा रहे कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल हैं. इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है, जबकि रियान पराग को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, इस 15 सदस्यीय टीम में चार पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जो IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रियांश और प्रभसिमरन समेत इन 4 खिलाड़ियों को मिला मौका
आईपीएल 2026 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए धमाल मचा रहे ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए स्कॉड में जगह मिली है. दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. प्रियांश ने इस सीजन अब तक 342 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन ने 382 रन बनाए हैं. प्रियांश ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया था. उस मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.
इन दोनों के अलावा, पंजाब की ओर खेल रहे सूर्यांश शेडगे और यश ठाकुर को भी इस टीम में जगह मिली है. सूर्यांश एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और इस सीजन अब तक खेले 4 मैचों में 106 रन बना चुके हैं. 23 साल के इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सिर्फ 29 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वहीं, यश एक युवा तेज गेंदबाज हैं, जो इस सीजन अब तक खेले एक मैच में 2 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रह जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर समेत ये 5 खिलाड़ी? अब मौका मिलना भी मुश्किल
ट्राई सीरीज के लिए भारतीय-ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.
ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 9 जून | भारत-ए vs श्रीलंका-ए | दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका |
| 11 जून | भारत-ए vs अफगानिस्तान-ए | दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका |
| 15 जून | भारत-ए vs श्रीलंका-ए | दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका |
| 17 जून | भारत-ए vs अफगानिस्तान-ए | दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका |
| 21 जून | फाइनल (टॉप-2 टीमें) | दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका |
ये भी पढ़ें- बांग्लादेशी खिलाड़ी ने जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, IPL 2026 के बीच हुआ बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines