बांग्लादेशी खिलाड़ी ने जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, IPL 2026 के बीच हुआ बड़ा ऐलान
बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के बीच आईसीसी का बड़ा पुरस्कार मिला है. 23 साल के इस खिलाड़ी को आईसीसी ने पहली बार बड़ा सम्मान दिया है. तेज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था.

आईपीएल 2026 के बीच आईसीसी ने बड़ा ऐलान करते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा को अप्रैल महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया है. राणा ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था.
नाहिद को मिला बड़ा पुरस्कार
2 / 6न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए राणा ने 8 विकेट लिए थे, जबकि मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने 8 विकेट लिए थे. ऐसे में आईसीसी ने उन्हें अप्रैल महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया गया है. ये भी पढ़ें: PSL 2026 खेलने वाले खिलाड़ी की हुई CSK में एंट्री, जेमी ओवर्टन की जगह मिला मौका
पहली बार मिला खिताब
3 / 6नाहिद राणा को पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा गया था. आईसीसी का अवॉर्ड मिलने के बाद राणा ने कहा कि विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ अच्छा करने के बाद आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब मिलने पर खुशी हो रही है. अपने घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने के बाद और भी अच्छा लग रहा है. मैं अपने साथियों का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया. मैं अपनी टीम के लिए और जीत यादगार पल बनाने में योगदान देता रहूंगा.
निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन
4 / 6राणा ने चटगांव में खेले गए निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को 2-1 से सीरीज जिताने में मदद की थी. उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से राणा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था. ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने
करियर पर एक नजर
5 / 623 साल के राणा ने बांग्लादेश के लिए अब तक 11 टेस्ट मैचों में 33 विकेट लिए हैं, जबकि 11 वनडे मैचों में उन्होंने 21 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, खेले गए 1 टी-20 मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए हैं.
पीएसएल 2026 में ऐसा प्रदर्शन
6 / 6हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हिस्सा लिया था, जिसमें राणा ने खेले गए 5 मैच में पेशावर जाल्मी की ओर से 9 विकेट लिए थे. वहीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26 में उन्होंने 9 विकेट चटकाए थे.