हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: कौन हैं सत्यनारायण राजू, जिसे मुंबई इंडियंस ने गुजरात के खिलाफ दिया फिर से मौका

Satyanarayan Raju: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला हो रहा है। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विज्ञापन

Satyanarayan Raju: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला हो रहा है। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई, और टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए। विल जैक्स को मौका नहीं मिला, जबकि मुजीब उर रहमान मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि विग्नेश पुथुर को टीम में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने सीएसके के खिलाफ अपने पहले ही मैच में तीन बड़े विकेट लिए थे। इसके बावजूद मुंबई ने इस मुकाबले में उनकी जगह सत्यनारायण राजू को शामिल किया। अब सवाल यह है कि आखिर राजू कौन हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 के इस मैच में मौका मिला?

जानें कौन हैं सत्यनारायण राजू

आंध्र प्रदेश के इस क्रिकेटर को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। 25 साल के इस तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम में मौका मिला।

विज्ञापन

 

राजू ने 2024 आंध्र प्रीमियर लीग में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 7 मैचों में 8 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी सिर्फ 6.15 रही, जो काफी किफायती मानी जाती है। इसके अलावा, रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया और 6 मैचों में 16 विकेट झटके। गौरतलब है कि सत्यनारायण भी सीएसके के मैच का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

टूर्नामेंट मैच विकेट
आंध्र प्रीमियर लीग 7 8
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 7 7
रणजी ट्रॉफी 2024 6 16

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola