IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दोनों ही टीमें इस सीजन नए कप्तानों के साथ मैदान में उतरी हैं। जहां केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है, वहीं आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार संभाल रहे हैं।
इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली और सुनील नारायण के बीच होने वाली रोमांचक भिड़ंत पर रहेंगी। आरसीबी की टीम ने साल 2019 में कोलकाता के होम ग्राउंड पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2023 और 2024 में खेले गए दोनों मुकाबलों में केकेआर को जीत मिली थी।
स्पेंसर जॉनसन ने KKR से किया डेब्यू
आईपीएल 2025 में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया था। अब वह आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में केकेआर की जर्सी में डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले स्पेंसर जॉनसन आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे।
केकेआर की इस मैच के लिए प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
आरसीबी की प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
7 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
7 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
9 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines