हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स को टॉप-2 में पहुंचाने के साथ ही श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। अब ऐसा करने वाले अय्यर आईपीएल में पहले कप्तान बन गए हैं।

विज्ञापन
Shreyas Iyer

IPL 2025 MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स 11 साल के बाद क्वालीफायर 1 खेलने वाली है। बीती रात आईपीएल 2025 में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी ये साबित कर दिया कि आखिर क्यों 26.75 करोड़ रुपये की कीमत पर पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को खरीदा था? इस सीजन अय्यर न सिर्फ कमाल की कप्तानी कर रहे हैं बल्कि बल्ले से भी धमाल मचा रहे हैं। इसके साथ ही अय्यर ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है एक बड़ा कारनामा करने वाले श्रेयस पहले कप्तान बन गए हैं।

आईपीएल में श्रेयस अय्यर का बड़ा कारनामा

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में केकेआर ने खिताब पर कब्जा भी किया था, बावजूद इसके केकेआर ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। अब पंजाब किंग्स में आकर अय्यर ने धमाल मचा दिया है। अय्यर ने अभी तक आईपीएल में 3 टीमों की कप्तानी की है और अपनी कप्तानी में तीनों टीमों को टॉप-2 तक पहुंचाया है।

ऐसा करने वाले अय्यर आईपीएल में पहले कप्तान बन गए हैं। सबसे पहले आईपीएल में अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने का मौका मिला था, इसके बाद पिछले साल श्रेयस ने केकेआर की कप्तानी की और टीम को चैंपियन बनाया वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए अब अय्यर टीम को टॉप-2 तक ले गए हैं।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीता मैच

आईपीएल 2025 के 69वें मैच में पंजाब किंग्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए थे। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली थी।

वहीं पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह, मार्को येनसन और विजयकुमार ने 2-2-2 विकेट चटकाए थे। इसके बाद पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल करके मैच को जीत लिया था। पंजाब की तरफ से जोस इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली थी, इसके अलावा प्रियांश आर्य ने 62 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें;- MI vs PBKS: 11 साल बाद पंजाब किंग्स का बड़ा कारनामा, श्रेयस ने प्रीति जिंटा को कर दिया ‘गदगद’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola