IPL 2025: फैंस अक्सर क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। कई क्रिकेटर्स की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प होती है, ऐसे ही इंडियन क्रिकेटर की लव स्टोरी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है जो किसी फिल्म से कम नहीं रही। ये खिलाड़ी आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहा है। हाल ही में इस खिलाड़ी ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया, जो काफी मजेदार भी है।
13 साल के उम्र में हो गया था प्यार!
आरसीबी के स्टार खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है जिसका जिक्र हाल ही में भुवी ने रणवीर इलाहाबादिया को दिए गए एक इंटरव्यू में किया। दरअसल बचपन के दिनों में भुवनेश्वर अपनी फैमिली के साथ मेरठ रहते थे। तब नूपुर नागर भी अपनी फैमिली के साथ देहरादून से मेरठ रहने आई थी। नूपुर नागर की फैमिली भुवी के घर रेंट पर रही थी। जब इन दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को देखा था, तब भुवी की उम्र 13 और नूपुर की उम्र 11 साल थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती काफी मजबूत हो गई थी, जो आगे जाकर प्यार में बदल गई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।
साल 2017 में हुई शादी
कई सालों तक भुवनेश्वर और नूपुर ने एक-दूसरे को डेट किया, इसके बाद साल 2017 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। 23 नवंबर 2017 में इन दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है।
आरसीबी के लिए खेल रहे भुवी
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले भुवी 11 साल तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। अभी तक आरसीबी के लिए भुवनेश्वर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 5 मैचों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सीजन का पहला मैच भुवनेश्वर खेल नहीं पाए थे।
ये भी पढ़ें:- DC vs RR: मिचेल स्टार्क के सुपर ओवर पर छिड़ा घमासान! क्या गेंदबाज के साथ हुई नाइंसाफी?
संबंधित खबरें
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
43 mins agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
1 hr agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
8 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
11 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
12 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines