DC vs RR: मिचेल स्टार्क के सुपर ओवर पर छिड़ा घमासान! क्या गेंदबाज के साथ हुई नाइंसाफी?

IPL 2025 DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स की तरफ सुपर ओवर मिचेल स्टार्क ने किया था, जिसपर थोड़ा बवाल भी छिड़ा। इस ओवर में स्टार्क की नो बॉल को लेकर ये घमासान छिड़ा था।

mitchell starc

mitchell starc

IPL 2025 DC vs RR: आईपीएल 2025 में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में सीजन-18 का पहला सुपर ओवर देखने को मिला। जिसमें तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। जिसके चलते मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। हालांकि सुपर ओवर में मिचेल स्टार्क की नो बॉल पर घमासान भी छिड़ता हुआ दिखाई दिया, जिसकी चर्चा कमेंट्री बॉक्स में भी हुई थी।

विज्ञापन

स्टार्क की नो बॉल पर क्यों हुआ घमासान!

वैसे तो मिचेल स्टार्क का सुपर ओवर काफी कमाल का रहा था और राजस्थान की टीम इसमें महज 11 रन ही बना पाई थी। पहली तीन गेंद पर स्टार्क ने महज 5 रन खर्च किए थे। स्टार्क की चौथी गेंद का सामना रियान पराग ने किया था, जिसपर चौका भी आया था, लेकिन अंपायर ने इसको नो बॉल करार दिया था। जिसपर थोड़ा घमासान भी छिड़ा।

विज्ञापन

इसको लेकर कुछ फैंस का मानना है कि स्टार्क के साथ नाइंसाफी हुई। जबकि इस गेंद पर स्टार्क का आगे वाला पैर क्रीज के अंदर ही था, दरअसल ये नो बॉल अंपायर ने पीछे वाले पैर के हिसाब से स्टार्क की चौथी गेंद को नो बॉल दिया था। इस गेंद पर स्टार्क का पिछला पैर रिटर्न क्रीज की लाइन को छू रहा था, जिसको नो बॉल माना जाता है।

विज्ञापन

क्या सच में हुई स्टार्क के साथ नाइंसाफी?

मैरीलिबोन क्रिकेट क्लब के नियमानुसार अगर किसी गेंदबाज का पिछला पैर रिटर्न क्रीज को पार करता है या छूता भी है तो वो नो बॉल रहेगी। गेंदबाज का पैर रिटर्न क्रीज के अंदर ही रहना चाहिए उसके बाद ही वो डिलीवरी फेयर रहेगी। ऐसे में नियमानुसार दिल्ली कैपिटल्स के साथ कोई नाइंसाफी नहीं हुई थी।

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क रहे प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स को जीतने के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन स्टार्क की दनदनाती यॉर्कर गेंदबाजी के चलते बल्लेबाज ये रन नहीं बना पाए, इसके बाद सुपर ओवर में भी स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ