IPL 2025: इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं राजस्थान रॉयल्स, क्या कटेगा जोस बटलर का पत्ता?

IPL 2025: इस साल के अंत में आईपीएल ऑक्शन होना है। इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को तैयारी कर रही हैं। इसी बीच राजस्थान की टीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

ind vs - 2024-10-18T045114.962

IPL 2025: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। सभी टीमें अभी मेगा ऑक्शन को लेकर अपनी तैयारी कर रही हैं। टीमें अपने रिटेन खिलाड़ियों के नामों पर चर्चा कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी टीमों को 31 अक्टूबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को जमा करना है। इसी कड़ी में पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स भी अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को लेकर प्लानिंग कर रही है। इसी बीच खबर आई है कि राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपने टॉप 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले कुछ सीजन में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले दो सीजन से टीम के लिए लगातर अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं। वहीं, नंबर तीन पर टीम रियान पराग को रिटेन कर सकती है। आईपीएल 2024 में पराग ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। ऐसे में वो उन्हें भी रिटेन कर सकते हैं। इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद टीम का कोर और ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे मोहम्मद शमी?

विज्ञापन

जोस बटलर को लेकर आया बड़ा अपडेट

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद जोस बटलर टीम के अभिन्न अंग बन गए हैं। उन्होंने कई सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने कई मौके पर अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स उन्हें नहीं खोना चाहेगी।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो टीम मैनेजमेंट और उनके बीच चल रही है। अब आखिरी फैसला जोस बटलर को लेना होगा। अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हें रिटेन नहीं करती है तो वो उन्हें ऑक्शन में भी RTM यूज करके खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ