IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना खाता आउट हुए विराट कोहली, दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है। टीम इंडिया ने 34 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए हैं। वहीं, विराट कोहली भी इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

ind vs - 2024-10-17T130654.335

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में दूसरे दिन टॉस हो सका क्योंकि पहले दिन का खेल बारिश की वजह से धुल गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। टीम इंडिया ने लंच के समय तक ही अपने 6 विकेट खो दिए। इस दौरान विराट कोहली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

विज्ञापन

विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। इस दौरान उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो भारत की तरफ सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली अपने करियर में 38 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जहीर खान और दूसरे नंबर पर ईशांत शर्मा हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलेगा सरफराज खान को मौका

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत की तरफ सबसे ज्यादा डक पर होने वाले बल्लेबाज

43 जहीर खान
49 ईशांत शर्मा
38 विराट कोहली
37 हरभजन सिंह

टीम इंडिया की हालत खराब

टीम इंडिया ने लंच के समय तक 6 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 10 रन के अंदर ही 3 विकेट खो दिए थे। इस दौरान रोहित शर्मा (2), विराट कोहली और सरफराज बिना खाता खोले आउट हो गए। तीन विकेट गिरने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि यशस्वी जायसवाल और पंत टीम को संभालेंगे। लेकिन यशस्वी भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल और जडेजा भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ