हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: 111 पर सिमटी पंजाब की टीम, 2022 के बाद पहली बार हुए ये कारनामा

IPL 2025: हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण की शानदार गेंदबाज़ी की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को उनके ही होम ग्राउंड पर सिर्फ 15.3 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन

IPL 2025: हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण की शानदार गेंदबाज़ी की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को उनके ही होम ग्राउंड पर सिर्फ 15.3 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह मुकाबला मंगलवार को आईपीएल 2025 के तहत खेला गया।

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लिया, लेकिन यह फैसला उनके लिए भारी पड़ गया। हर्षित राणा ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए, वरुण चक्रवर्ती ने 21 रन पर 2 विकेट चटकाए और सुनील नारायण ने भी 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इन तीनों की घातक गेंदबाज़ी के सामने पंजाब की टीम टिक नहीं पाई।

दूसरी बार हुआ ऐसा कारनामा

ये दूसरी बार है जब पंजाब की टीम को केकेआर के खिलाफ ऑलआउट होना पड़ा है। इससे पहले 2022 में वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर ने पंजाब को सिर्फ 137 रन पर ही ऑलआउट कर दिया था।

विज्ञापन

पंजाब के बल्लेबाज हुए फेल

पंजाब किंग्स ने भले ही तेज़ शुरुआत की और 39 रन जल्दी बना लिए, लेकिन ओपनिंग साझेदारी टूटते ही विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। केकेआर के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा ने कप्तान श्रेयस अय्यर को शून्य पर आउट करके बड़ा झटका दिया। हर्षित ने दोनों ओपनर बल्लेबाज़ों को भी आउट किया।

 

पंजाब के लिए सबसे ज़्यादा रन सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह ने बनाए। उन्होंने 15 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 30 रन ठोके। प्रियांश आर्य ने 12 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के से 22 रन बनाए। शशांक सिंह ने निचले क्रम में 17 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 18 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन

पंजाब को अच्छी शुरुआत तो मिल गई थी, लेकिन हर्षित राणा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर टीम को बैकफुट पर ला दिया। इसके बाद जो भी केकेआर का गेंदबाज़ आया, उसे विकेट मिला। पंजाब की टीम कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी, जिस वजह से पूरी पारी 20 ओवर से पहले ही 111 रन पर सिमट गई।

चक्रवर्ती ने नेहाल वढेरा (2 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (7 रन) को आउट किया। सुनील नारायण ने सूर्यांश शेडगे और मार्को यानसन को पवेलियन भेजा। जेवियर बार्टलेट 11 रन बनाकर रन आउट हुए। केकेआर की यह गेंदबाज़ी इस सीज़न की अब तक की सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी रही।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola