IPL 2025 से पहले मुश्किल में पंजाब किंग्स, प्रीति जिंटा पहुंचीं हाई कोर्ट, जानें पूरा मामला

Preity Zinta Punjab Kings: पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी में अनबन की खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी के चार मालिकों में से एक प्रीति जिंटा एक अन्य प्रमोटर के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई हैं। आइए जानते हैं ये मामला क्या है…

Preity Zinta Punjab Kings

Preity Zinta Punjab Kings

Preity Zinta Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के लिए इस बार मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए फ्रेंचाइजी बीसीसीआई के साथ मीटिंग कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इस बार कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, लेकिन आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच बड़े विवाद सामने आ रहे हैं। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान और पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया की कहासुनी की खबर सामने आई थी। अब पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी में मतभेद का मामला सामने आया है। फ्रेंचाइजी का ये मामला हाई कोर्ट भी पहुंच गया है।

विज्ञापन

शेयरों का एक हिस्सा बेचने से रोकने की मांग

दरअसल, फ्रेंचाइजी के चार मालिकों में से एक प्रीति जिंटा ने एक अन्य प्रमोटर के खिलाफ निरोधक आदेश की मांग की है। प्रीति जिंटा इस मामले को लेकर चंडीगढ़ हाई कोर्ट में गई हैं। जहां उन्होंने एक अपील दायर की है। इस अपील में उन्होंने सह-मालिक मोहित बर्मन को अपने शेयरों का एक हिस्सा किसी अन्य पार्टी को बेचने से रोकने की मांग की है।  जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी में 23 प्रतिशत शेयर हासिल हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बर्मन ने किया इनकार

दरअसल, केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में बर्मन के पास सबसे बड़ी 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जबकि नेस वाडिया तीसरे मालिक हैं। उनके पास 23 प्रतिशत शेयर हैं, जबकि चौथे मालिक करण पॉल हैं। जिनके पास बचे शेयर हैं। हालांकि डाबर कंपनी से जुड़े बर्मन ने शेयर बेचने से इनकार किया है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बर्मन अपनी 11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी किसी दूसरी पार्टी को बेचना चाह रहे हैं। नियम के अनुसार, हिस्सेदारी समूह से बाहर किसी भी बाहरी पक्ष को उसी स्थिति में बेची जा सकती है, जब मौजूदा प्रमोटर इसे खरीदने से इनकार कर दें। प्रीति जिंटा ने इसी के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त को तय की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कितना हो सकता है शेयर का वैल्यूएशन? 

आपको बता दें कि 2022 में आईपीएल में दो नई टीमें शामिल की गई थीं। इसके बाद से ही फ्रेंचाइजी का वैल्यूएशन काफी बढ़ गया है। एक सफल फ्रेंचाइजी की वैल्यू 5300 से 5800 करोड़ के बीच हो सकती है। इस हिसाब से देखा जाए तो 11.5 प्रतिशत शेयर करीब 540-600 करोड़ के बीच हो सकता है। ऐसे में इस बड़ी हिस्सेदारी के लिए फ्रेंचाइजी के बीच बड़ी लड़ाई देखी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ