PAK vs BAN: पाकिस्तान की उतरी इज्जत! बांग्लादेश के खिलाड़ी इस वजह से हुए परेशान

PAK vs BAN: बांग्लादेश इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है। जहां पर उन्हें दो मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों को एक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने मैनेजमेंट से भी की है।

ind vs (43)

PAK vs BAN: पाकिस्तान को अगली टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है। इस सीरीज को लेकर पीसीबी काफी समय से तैयारी कर रहा है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले पीसीबी का मजाक बनना शुरू हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को इस समय पाकिस्तान में काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में बांग्लादेश के खिलाड़ी धीमे इंटरनेट की वजह से परेशान हैं। इस वजह से बांग्लादेश के खिलाड़ी अपने घर पर कॉल नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट से करनी पड़ी शिकायत

विज्ञापन

पाकिस्तानी न्यूज चैनल जिओ न्यूज के जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों ने मैनेजमेंट से शिकायत की है कि पाकिस्तान में धीमे नेट की वजह से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नेट की स्पीड इतनी कम है कि वो परिवार वालों से भी बात नहीं कर पा रहे हैं। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हालात ठीक नहीं है। वहां काफी ज्यादा हिंसा हो रही है। इस वजह बांग्लादेश के खिलाड़ियों को अपने परिवार की चिंता है। लेकिन वो स्लो नेट स्पीड की वजह से अपने परिवार को वीडियो कॉल नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
जल्दी पहुंच गई थी बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश की टीम देश में हो रही हिंसा की वजह से पाकिस्तान पहले ही पहुंच गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को ये ऑफर दिया था। बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त को रावलपिंडी में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच कराची में 30 अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन

टेस्‍ट सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम

नजमुल हुसैन शांटो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेंहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ