ईशान किशन का बड़ा धमाका, बुची बाबू टूर्नामेंट में ठोका ताबड़तोड़ शतक

Ishan Kishan Century Buchi Babu Tournament: ईशान किशन ने बुची बाबू टूर्नामेंट में शानदार शतक ठोक अपनी प्रतिभा साबित की है। इसी के साथ उन्होंने सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भी दावेदारी पेश कर दी है।

Ishan Kishan

Ishan Kishan

Ishan Kishan Century Buchi Babu Tournament: टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने डोमेस्टिक क्रिकेट में बड़ा धमाका किया है। ईशान तमिलनाडु के प्रतिष्ठित चार दिवसीय बुची बाबू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। जहां उन्होंने झारखंड की कप्तानी करते हुए अपना टैलेंट दिखाया। शानदार फील्डिंग के बाद बल्लेबाजी में भी ईशान किशन ने अपने हुनर का जलवा दिखाया है। ईशान ने मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए बल्ले से तबाही मचाई और ताबड़तोड़ शतक ठोक डाला। उन्होंने 107 गेंदों में 15 बाउंड्री ठोक 114 रन जड़े।

बैक टू बैक छक्के ठोक पूरी की सेंचुरी

छठे नंबर पर उतरे ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का आलम ये रहा कि उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 10 छक्के ठोक डाले। खास बात यह है कि ईशान ने अपनी सेंचुरी लगातार दो छक्के ठोक पूरी की। इंडिया सीमेंट लिमिटेड क्रिकेट ग्राउंड शंकर नगर में खेले जा रहे मुकाबले में मध्य प्रदेश ने पहली इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए 91.3 ओवर में 225 रन बनाए। इसमें ओपनर अरहम अकील की 57 और शुभम कुशवाह की 84 रन की पारी खास रही। झारखंड की ओर से शुभम सिंह और सौरभ शेखर ने 3-3 विकेट चटकाए तो वहीं विवेकानंद तिवारी और आदित्य सिंह ने 2-2 विकेट निकाले।

डटे रहे ईशान किशन

इसके जवाब में झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके ओपनर शिखर मोहन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद विकास विशाल ने 38, शरनदीप सिंह ने 33, कुमार सूरज ने 24 और आदित्य सिंह ने 33 रन का योगदान देकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। वहीं दूसरी ओर विकेट गिरने के बावजूद कप्तान ईशान किशन क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए मध्य प्रदेश के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और गगनचुंबी छक्के ठोक डाले। आखिरकार वे 76वें ओवर में अधीर प्रताप सिंह की गेंद पर अक्षत रघुवंशी के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए।

टीम इंडिया के लिए ठोकी दावेदारी 

आपको बता दें कि टीम इंडिया सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इससे पहले कई स्टार खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। ईशान समेत कई खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में भी खेलते दिखेंगे। जिसे टीम इंडिया के स्क्वाड के लिए एंट्री गेट माना जा रहा है। ऐसे में ईशान की ये बल्लेबाजी सिलेक्टर्स को जरूर रास आएगी। आपको बता दें कि ईशान ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2023 में टी-20 मैच खेला था। जबकि उनका आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2024 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ था। ईशान लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ